एक्सीडेंट में किशोर की मौत: मुरैना से जबलपुर में आया था ट्रैक्टर चलाने, लौटते समय हाइवे पर किसी वाहन ने मार दी टक्कर

एक्सीडेंट में किशोर की मौत: मुरैना से जबलपुर में आया था ट्रैक्टर चलाने, लौटते समय हाइवे पर किसी वाहन ने मार दी टक्कर


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्सीडेंट में किशोर की मौत।

चाचा के साथ मुरैना से कास्तकारी का काम करने जबलपुर आए 15 वर्षीय किशोर की एक्सीडेंट में मौत हो गई। हादसा खितौला क्षेत्र के बीपी पेट्रोल पंप के सामने की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के मोदनी देवगढ़ निवासी वीरू सिंह ने पुलिस को बताया कि वह कास्तकारी का काम करता है। 10 दिन पहले सोनू सिकरवार, रमेश सिकरवार और रिस्ते के भतीजे सूरज सिंह (15) के लिए खितौला आया था। यहां से काम समाप्त करने के बाद वह मुरैना लौट रहा था।
हादसे में सूरज सहित दो घायल
वाहन की तलाश में वे दर्शनी से पैदल बीपी पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। तभी सिहोरा से जबलपुर की ओर जा रहे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सूरज सहित वह भी घायल हो गया था। दोनों को सिहोरा अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में वाहन ड्राइवर के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए भादवि का प्रकरण दर्ज कर लिया।
करंट से युवक की मौत
माढ़ोताल क्षेत्र अंतर्गत बांध ढीमरखेड़ा निवासी गोलू पटेल (28) को करंट लगने से मौत हो गई। गोलू वर्तमान में अम्बेडकर कॉलोनी में रहता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link