आईपीएल में 2008 से अब तक कोलकाता और पंजाब के बीच 27 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 18 बार कोलकाता और 9 बार पंजाब ने जीत दर्ज की है. इन दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो केकेआर चार जीत के साथ पंजाब पर भारी रही हैं. सीजन की बात करें तो कोलकाता ने जीत से आगाज किया लेकिन फिर लगातार चार मुकाबलों में उसे हार झेलनी पड़ी. वहीं, पंजाब टीम ने 5 में से दो मुकाबले जीते. उसने पिछले मुकाबले में रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को मात दी थी.
प्लेइंग-XI
पंजाब किंग्स : मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, मोएजेज हेनरिक्स, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह.
कोलकाता नाइट राइडर्स : शुभमन गिल, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, ऑयन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी और प्रसिद्ध कृष्णा.