- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Pottery Was Being Bought In The Market For Marriage, Police Personnel Said Do Not Force Us To Take Action
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कोरोना कर्फ्यू तोड़ने वाले की बाइक की हवा निकातते पुलिस के जवान।
भिंड शहर में हर रोज की तरह कोरोना कर्फ्यू तोड़ने वालों की भीड़ सोमवार को रही। आज पुलिस का रवैया बदला हुआ रहा। यहां व्यापारियों को सख्त हिदायत पुलिस ने दी और जवान बोले- हमें कार्रवाई के लिए मजबूर न करो। चुपचाप दुकान बंद करके चले जाओ। इसी तरह पुलिस के जवानों ने बाजार में आवाजाही करने वालों की बाइकों की हवा भी निकाली।
सोमवार को भी हर रोज की तरह भिंड के सदर बाजार, बतासा बाजार, गोल मार्केट, परेड चौराहा, बंगला बाजार, पुस्तक बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। सुबह सात बजे से ही बाजार में चलह-पहल शुरू हो गई। व्यापारी, अपनी दुकानों के सामने खड़े हो गए। ग्राहक आते ही शटर उठाकर सामान बेचते, प्रशासन व पुलिस के जवान गश्त पर आते ही शटर गिरा देते। प्रशासन और व्यापारियों की आंख मिचोली एक बार फिर से भिंड शहर में शुरू हुई।
प्रशासनिक अफसरों व पुलिस जवान ने आज कार्रवाई का रवैया बदला। जो लोग, दुकान खोले हुए थे उन्हें बंद करने की सख्त हिदायत दी। इधर, एक बर्तन व्यापारी दुकान को खोलकर शादी के लिए दहेज के बर्तन बेच रहा था। पुलिस के जवानों ने सख्त लहजे में कहा कि मुझे विवश न करो। चुपचाप दुकान बंद कर लो। इसके बाद व्यापारी ने ग्राहकों से कहा कि तुम लिस्ट दे दो। बर्तनों की होम डिलीवरी हो जाएगी।
दुकान खोलकर बर्तन बेच रहा था व्यापारी। पुलिस ने लगाई फटकार।
दुकानों से सामने खड़ी बाइक की निकाली हवा
वहीं, व्यापारियों पर सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने शहर के बाजारों में दुकानों के सामने खड़ी बाइकों की हवा निकालना शुरू किया। पुलिस की यह कार्रवाई से व्यापारियों और ग्राहकों में हड़कंप मच गई। इसके बाद पुलिस मुख्य सड़क पर पहुंची। यहां आवाजाही करने वाले लोगों को रोका और उनकी बाइक की हवा निकालना शुरू कर दी। बाइक की हवा निकलने के बाद लोगों को कई किमी बाइक घसीटकर ले जाना पड़ा।