- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Not A Single Corona Was Infected In The Village Of Kurchacha In Umaria District, The Villagers Again Showed Sense, Imposed Curfew On Their Own
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उमरिया12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कुरकुचा गांव की सीमाएं सील कर �
कोरोना संक्रमण से जब पूरी दुनिया परेशान है, श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए कतारें लग रही है, तब हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे गांव की बात जहां एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं है। गांव है उमरिया जिले में पाली विकासखंड का कुरकुचा गांव। इस गांव में एक भी पॉजिटिव नहीं हैं। खास बात यह है आगे भी पॉजिटिव नहीं रहें, इसके लिए गांव के लोगों ने समझदारी दिखाई, गांव में कोरोना कर्फ्यू लगाया। ग्रामीणों द्वारा गांव की सीमा सील करनें के बाद कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का निर्णय लिया। ग्रामीण अशोक सिंह ने बताया कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी के साथ बढ रहे है। ग्राम पंचायत कुरकुचा में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज चिन्हित नहीं हुए है। भविष्य में भी नहीं हो, इसके लिए ग्रामीणों के द्वारा गांव की सीमा को सील कर दिया गया है। साथ ही गांव के अंदर एवं बाहर जाने वालों का रजिस्टर में नाम, पता लिखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति गांव में आता है, तो उससे उसका नाम, पता पूछा जाता है और गांव मे आने का कारण पूछा जाता है। कारण यथोचित नहीं लगने पर उसे गांव के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाता है।
कमिश्नर एवं कलेक्टर ने की सराहना
ग्रामीणों की जागरुकता की आयुक्त शहडोल संभाग राजीव शर्मा, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एवं जिला प्रशासन ने सराहना की है। साथ ही जिले की अन्य ग्राम पंचायतों में भी इसी तरह के प्रयास की अपेक्षा की है।