चैत्र पूर्णिमा हनुमान जयंती :: होशंगाबाद में नर्मदा नदी में स्नान पर रोक, घरों में ही करें स्नान, पूजन-पाठ

चैत्र पूर्णिमा हनुमान जयंती :: होशंगाबाद में नर्मदा नदी में स्नान पर रोक, घरों में ही करें स्नान, पूजन-पाठ


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

होशंगाबाद। सेठानी घाट फाइल फो�

  • सेठानी घाट, सर्किट हाउस घाट सहित सभी घाटों पर तैनात रहेंगे होमगार्ड जवान
  • कोरोना संक्रमण की वजह दूसरी बार चैत्र पूर्णिमा पर घाट रहेंगे सुने

होशंगाबाद। चैत्र माह की स्नानदान पूर्णिमा व हनुमान जयंती 27 अप्रैल मंगलवार को देशभर में मनाई जाएगी। चैत्र पूर्णिमा पर इस वर्ष शहर के सभी घाटों पर नर्मदा में स्नान पर प्रतिबंध लगाया गया है। कोरोना संक्रमण के बढ़े प्रकोप से बचाव के लिए जारी कोरोना कर्फ्यू को देखते हुए प्रशासन ने नर्मदा घाटों पर प्रतिबंध लगाया है। सेठानी घाट, कोरी घाट, विवेकानन्द घाट, सर्किट हाउस घाट, मंगलवार घाट सहित होशंगाबाद अनुविभाग क्षेत्र में नर्मदा नदी के सभी घाटों पर पूर्णिमा स्नान प्रतिबंधित रहेंगा। इसी तरह सांडिया, आंवली घाट पर भी स्नान पर रोक रहेंगी।

घाटों पर तैनात रहेंगे होमगार्ड के जवान
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट आरएसके चौहान ने बताया पूर्णिमा पर नर्मदा स्नान पर प्रतिबंध लगाया गया है। सेठानी घाट, कोरी घाट, पोस्ट ऑफिस घाट, विवेकानंद घाट, सर्किट हाउस घाट, गोंदरी घाट, मंगलवारा घाट, बांद्राभान घाटों पर 26 होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। सुबह से ही हमारे जवान घाटों पर तैनात हो जाएंगे।
नर्मदा घाटों पर नहीं आएं श्रद्धालु
प्रशासन ने अपील कि कोरोना कफ्र्यू जिलेभर लगा है। कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिससे देखते हुए श्रद्धालु पूर्णिमा पर अपने-अपने घरों में ही रहें। कोई भी स्नान करने व पूजन पाठ करने घाटों पर नहीं पहुंचे। इसी तरह हनुमान जयंती भी घरों में ही मनाएं।

पिछले वर्ष भी सुना पड़े रहे थे घाट
कोरोना संक्रमण के प्रकोप के चलते लगातार दूसरे वर्ष चैत्र पूर्णिमा पर नर्मदा स्नान पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिससे वर्ष भी सभी नर्मदा घाट सुने रहेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link