नाबलिग को भगाकर शादी करने वाला आरोपी कमल।
ग्वालियर के बहोड़ापुर क्षेत्र से चार साल पहले लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बरामद किया है। चार साल बाद जब वह घर लौटी, तो उसकी मांग में सिंदूर था और गोद में एक बच्चा भी था। जांच में सामने आया कि घर से भ
.
ससुर से विवाद के बाद खुला राज
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले नाबालिग का अपने ससुर से झगड़ा हो गया था। नाराज ससुर ने ग्वालियर पुलिस को सूचना दी कि वह उनके घर पर रह रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम प्रयागराज पहुंची और युवती को बरामद कर कोर्ट में पेश किया।
2021 में हुई थी लापता
टीआई बहोड़ापुर आलोक परिहार ने बताया कि 2021 में प्रगति नगर, शब्द प्रताप आश्रम के पास रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी। पुलिस ने मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस कप्तान ने उसकी तलाश में 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
प्रेमी के साथ भागी थी किशोरी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि किशोरी पहले भी लापता हुई थी और उस समय वह रामपुरी मोहल्ला निवासी चिंटू उर्फ कमल नामक युवक के साथ गई थी। कमल, प्रयागराज के पास कौसमी गांव का रहने वाला है। पहली बार पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था, लेकिन कुछ समय बाद वह दोबारा गायब हो गई। उस वक्त पुलिस कौसमी भी गई थी, लेकिन तब लड़की नहीं मिली थी।
हाल ही में पुलिस ने इस पुराने मामले को दोबारा खोला और पुनः जांच शुरू की। इस बीच, आरोपी कमल के पिता ने पुलिस को सूचना दी कि युवती उनके घर पर रह रही है। सूचना मिलने पर एएसआई शिवपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम प्रयागराज और मथुरा के रास्ते कौसमी गांव पहुंची और युवती को बरामद कर लिया।
युवती का अब एक बच्चा भी है
इस मामले में एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि ग्वालियर से जाने के बाद किशोरी कुछ समय तक मथुरा में रही। बालिग होने पर उसने कमल से शादी कर ली और अब उसका एक बच्चा भी है। कुछ दिन पहले ससुराल पक्ष में विवाद हुआ, जिसके बाद कमल के पिता ने पुलिस को उसकी जानकारी दे दी। फिलहाल पुलिस ने कमल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।