Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
विजय नगर स्थित जॉय सीनियर सेकेण्डरी स्कूल कैंपस में महिलाओं के लिए 100 बिस्तरों का कोविड सेंटर तैयार किया जा रहा है। स्कूल संचालक अखिलेश मेबन ने बताया कि वे अपनी माँ स्व. विमला ग्रेस मेबन की याद में जरूरतमंदों की मदद के लिए कार्य करते आ रहे हैं, इसलिए वर्तमान में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उन्होंने स्कूल कैंपस में महिलाओं के लिए सर्वसुविधा युक्त कोविड सेंटर बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। सेंटर में दवाइयों की व्यवस्था जेके जैन व मनीष जैन द्वारा की जाएगी। अन्य व्यवस्थाओं के लिए िदव्यांक पटेरिया, अलफ्रेड इम्मानुएल, शाहिद व समस्त शिक्षकों द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा।