राहत की एक और खेप: भिलाई से दूसरा ऑक्सीजन टैंकर पहुँचा शहर, सांसद की मौजूदगी में ऑक्सीजन का टैंकर जिला प्रशासन को सौंपा गया।

राहत की एक और खेप: भिलाई से दूसरा ऑक्सीजन टैंकर पहुँचा शहर, सांसद की मौजूदगी में ऑक्सीजन का टैंकर जिला प्रशासन को सौंपा गया।


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Second Oxygen Tanker Arrived From Bhilai City, In The Presence Of MP, The Oxygen Tanker Was Handed Over To The District Administration.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार को भिलाई स्टील प्लांट से दूसरा ऑक्सीजन टैंकर जबलपुर पहुँचा।

कोरोना मरीजों के इलाज के लिए रविवार को भिलाई स्टील प्लांट से दूसरा ऑक्सीजन टैंकर जबलपुर पहुँचा। सांसद राकेश सिंह की मौजूदगी में ऑक्सीजन का टैंकर जिला प्रशासन को सौंपा गया। सांसद श्री सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता के लिए भिलाई स्टील प्लांट से 4 ऑक्सीजन टैंकर की आपूर्ति सुनिश्चित की गई थी। जिसके तहत अभी तक दो टैंकर जबलपुर के अस्पतालों को प्राप्त हो चुके हैं।

श्री सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मरीजों को अब तक 65 सौ रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी, जीएस ठाकुर और जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर कर्मवीर शर्मा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं…



Source link