तीसरा आरोपी गिरफ्तार: रेमडेसिविर की कालाबाजारी के मामले में फरार तीसरा आरोपी मंदसौर से गिरफ्तार , आरोपियों ने अब तक 12 इंजेक्शन बेचा

तीसरा आरोपी गिरफ्तार: रेमडेसिविर की कालाबाजारी के मामले में फरार तीसरा आरोपी मंदसौर से गिरफ्तार , आरोपियों ने अब तक 12 इंजेक्शन बेचा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • The Third Accused Absconding In The Case Of Black Marketing Of Remedesvir Arrested From Mandsaur, The Accused Confessed To Selling 12 Injections So Far

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आरोपी गिरफ्तार

रतलाम मे रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। रतलाम पुलिस ने मंदसौर से तीसरे आरोपी प्रणव जोशी को गिरफ्तार किया है। रतलाम पुलिस की पूछताछ में इन आरोपियों ने 12 रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने कि बात स्वीकार की है। ये आरोपी ज़रूरतमंद मरीजों को 20 हजार से 35 हजार में इंजेक्शन बेचा करते थे। रतलाम पुलिस अब इस ड्रग माफिया के मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। आखिर ये इंजेक्शन कहां से इन लोगों तक कालाबाजारी के लिए पहुंच रहे है?

दरअसल इस पूरे रैकेट का खुलासा शनिवार रात उस समय हुआ जब पुलिस ने जीवांश हॉस्पिटल पर दबिश देकर वहां के दो ड्यूटी डॉक्टर को 30 हजार लेकर इंजेक्शन की डिलीवरी देते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों में डॉक्टर उत्सव नायक और डॉक्टरयशपाल सिंह को पुलिस ने शनिवार रात ही गिरफ्तार कर लिया था। फरार हो गए तीसरे आरोपी प्रणव जोशी को पुलिस ने मंदसौर से गिरफ्तार किया है ।

अब इस मामले में पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इसमें जीवन रक्षक दवाओं की हेराफेरी करने वाले गिरोह के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की भी उम्मीद है। पुलिस जीवनरक्षक इंजेक्शनों की कालाबाजारी करने वालों पर रासुका लगाने कि तैयारी में है।

खबरें और भी हैं…



Source link