न हों परेशान, घर बैठे मिल जाएगा दूध: इंदौर में सांची करेगा दुग्ध उत्पादों की फ्री में होम डिलीवरी, कॉल या मेल आईडी से 200 रुपए से अधिक का मंगवाना होगा सामान

न हों परेशान, घर बैठे मिल जाएगा दूध: इंदौर में सांची करेगा दुग्ध उत्पादों की फ्री में होम डिलीवरी, कॉल या मेल आईडी से 200 रुपए से अधिक का मंगवाना होगा सामान


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Sanchi Will Make Free Home Delivery Of Milk Products In Indore, Calls Or Mail IDs Will Fetch More Than 200 Rupees.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर जिले में वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए इंदौर प्रशासन द्वारा शहर में पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगा रखा है। सुबह 6 से 10 बजे तक व शाम 4 बजे से 7 बजे तक दूध की दुकान किराना और फल, सब्जी की दुकानों को खोलने की अनुमति है। ऐसे समय में इंदौर सहकारी दुग्ध संघ द्वारा दूध व दुग्ध उत्पादों की निःशुल्क होम डिलीवरी करने का निर्णय लिया गया है।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते शहर के उपभोक्ताओं को दूध व दुग्ध उत्पाद निःशुल्क होम डिलीवरी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। जो उपभोक्ता 200 रुपए से अधिक मूल्य के सांची दूध व दुग्ध उत्पाद की मांग दुग्ध संघ से करेंगे। उन्हें निःशुल्क उक्त सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

उपभोक्ताओं को इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के ईमेल sanchi13a@gmail.com या मोबाइल नंबर 9993436828 पर अपनी मांग कार्यालयीन समय सुबह 11 से शाम 4 बजे तक उपलब्ध कराना होगी। मांग प्राप्त होने के अगले दिन दूध व दुग्ध उत्पादों की होम डिलीवरी दुग्ध संघ द्वारा करवाई जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link