Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आने वाले 24 घण्टे में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
अभी तक तापमान 40 डिग्री या उससे एक दो डिग्री नीचे ही दर्ज हो रहा है। लेकिन अब इस तरह के तापमान में बदलाव होगा। मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर सहित पूर्वी मध्य प्रदेश में जो अधिकतम तापमान दर्ज हो रहा है उसमें 2 से 3 यहाँ तक की 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया, यह भी सामान्य से एक डिग्री कम रहा। दोनों ही तापमान सामान्य से कम दर्ज किए गए हैं। शहर के आसपास अभी 4 से 5 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवाएँ सक्रिय हैं। आने वाले 24 घण्टे में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।