विराट कोहली पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है (फोटो-विराट कोहली इंस्टाग्राम)
एमएस धोनी (MS Dhoni), विराट कोहली (Virat Kohli), रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को अब आईपीएल (IPL 2021) के इस सीजन में अपना आगे का सफर संभलकर तय करना होगा.
चेन्नई के कप्तान धोनी और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ और केकेआर के कप्तान मॉर्गन पर चेन्नई के खिलाफ स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया था. अब चारों ही कप्तानों को संभलकर आईपीएल में आगे का सफर तय करना होगा.
पहले ये था नियम
दरअसल बीसीसीआई ने नियम बनाया है कि अब हर टीम को 90 मिनट में अपने 20 ओवर पूरे करने होंगे. इससे पहले नियम था कि 20वां ओवर 90 मिनट में शुरू किया जाए लेकिन अब डेढ़ घंटे के अंदर हर हाल में निर्धारित 20 ओवर खत्म करने होंगे. 90 मिनट में टीमों को ढाई-ढाई मिनट के दो टाइम आउट मिलेंगे. मतलब टीमों को 85 मिनट में कुल 20 ओवर फेंकने होंगे. इस हिसाब से एक घंटे में हर टीम को 14.11 ओवर फेंकने होंगे.यह भी पढ़ें :
बड़ी खबर: कोरोना के कारण आईपीएल से हटे दिल्ली कैपिटल्स के आर अश्विन
CSK vs RCB: विराट कोहली को करारी हार के बाद एक और झटका, 12 लाख रुपये जुर्माना लगा
अगर धोनी ऐसी गलती फिर दोहराते तो उन पर बैन का खतरा मंडरा सकता है. आईपीएल के कोर्ड ऑफ कंडक्ट के अनुसार पहली बार नियम का उल्लंघन करने का मतलब 12 लाख रुपये का जुर्माना है और यदि यह गलती अगले दो मैचों में फिर से होती है, तब कप्तान को कड़ी सजा का सामना करना पड़ सकता है.