IPL 2021: Jadeja के 3D परफॉर्मन्स के बाद वायरल हुआ Dhoni का ये 8 साल पुराना ट्वीट

IPL 2021: Jadeja के 3D परफॉर्मन्स के बाद वायरल हुआ Dhoni का ये 8 साल पुराना ट्वीट


मुंबई: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रविवार को खेले गए IPL मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 69 रनों से हरा दिया. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बना ली है. इस मैच में रवींद्र जडेजा ने 28 गेंदों पर 62 रन ठोकते हुए बैंगलोर के होश उड़ा दिए और फिर 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट भी झटके. इसके अलावा जडेजा ने एक जोरदार रन आउट भी किया.

वायरल हुआ धोनी का 8 साल पुराना ट्वीट

रवींद्र जडेजा के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद महेंद्र सिंह धोनी का 8 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है. बता दें कि 9 अप्रैल 2013 को महेंद्र सिंह धोनी ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘भगवान को एहसास हुआ कि रजनी सर बूढ़े हो रहे हैं. इसलिए उन्होंने सर रवींद्र जडेजा को बनाया.’

लोग कर रहे कमेंट्स

रॉयल चैलेंजेर्स बैंगलोर के खिलाफ रवींद्र जडेजा के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद महेंद्र सिंह धोनी का ये 8 साल पुराना ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. धोनी के इस पुराने ट्वीट पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.

धोनी ने की जडेजा की तारीफ

धोनी ने जडेजा की तारीफ करते हुए कहा, ‘जड्डू अपने दम पर मैच का रुख पलट सकता है. पिछले कुछ वर्षों में हमने उनकी बल्लेबाजी में बदलाव देखे और इसलिए उन्हें अतिरिक्त गेंदें और अतिरिक्त समय देने में भलाई हैं.’ बाएं हाथ के बल्लेबाजों के साथ एक और पहलू जुड़ा है कि जब वे चलते हैं तो उन्हें रोकना आसान नहीं होता है. धोनी ने कहा, ‘गेंदबाजों को बाएं हाथ के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में मुश्किल होती है और इससे भी मदद मिली.’ मैन आफ द मैच जडेजा ने कहा कि उनके लिये क्रिकेट मैदान पर इससे बेहतर दिन कभी नहीं रहा.





Source link