कोरोना: सिहोरा में 11, पनागर में मिले 23 पॉजिटिव, लगातार मरीज सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ीं

कोरोना: सिहोरा में 11, पनागर में मिले 23 पॉजिटिव, लगातार मरीज सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ीं


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना की दूसरी लहर से ग्रामीण क्षेत्रों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लागातार पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। सोमवार को पनागर ब्लॉक में 23 तो सिहोरा ब्लॉक में 11 पॉजिटिव मरीज मिले। मरीजों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ विभाग की परेशानी भी बढ़ा दी है। अस्पतालों में आवश्यक दवाओं का टोटा है। ऐसे में मरीजों का इलाज भगवान भरोसे ही है।

सिहोरा: 76 हुए एक्टिव केस- सिहोरा नगर में 11 लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने से नगर में एक्टिव केस की संख्या 76 हो गई है। वहीं 1 अप्रैल से अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 155 पहुंच गया है। संक्रमण के शिकार 10 लोगों को अपनी जान भी गंवाना पड़ी है। वहीं 12 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं। नगर में 6 कंटेनमेंट जोन भी बनाए गए हैं।

घर-घर सर्वे प्रारंभ

मुख्य नगरपालिका अधिकारी जयश्री चौहान ने बताया, अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशानुसार सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र में परिषद के मैदानी अमले सहित आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा प्रत्येक परिवार की स्वास्थ संबंधी जानकारी संग्रहित की जा रही है।

सर्दी-जुखाम, खांसी, बुखार, दर्द, स्वाद ना आना, सुगंध ना आना, सिर दर्द एवं सांस लेने में तकलीफ आदि की जानकारी कार्यकर्ता मोबाइल पर संग्रहित कर रहे हैं। परिवार के किसी सदस्य में लक्षण पाए जाने पर मेडिकल किट उपलब्ध कराकर होम आइसोलेट किया जा रहा है। लॉकडाउन के चलते शराब की दुकानें भी बंद हैं।

पनागर: 23 पॉजिटिव मिले- पनागर सीएचसी अंतर्गत सोमवार को 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें जगमोहन वार्ड निवासी 40 वर्षीय पुरुष, 60 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिले हैं। आजाद वार्ड निवासी 27 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय पुरुष, 10 वर्षीय बालिका भी पॉजिटिव आए हैं। घाना खमरिया निवासी 56 वर्षीय पुरुष सहित सुभाष वार्ड, बधैयाखेड़ा, बिलखिरवा, इमलिया, गुरुनानक वार्ड, मौलाना वार्ड, फूटाताल किवलारी, विनोवाभावे वार्ड, मंगेला, बनियाखेड़ा, बरौदा में भी पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link