bhopal. नगर निगम की टीम ने
अस्पतालों का दौरा कर ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम का निरीक्षण किया (सांकेतिक फोटो)
BHOPAL-इंजीनियर्स की टीम ने पाया कि शहर के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर सुरक्षित ढंग से नहीं रखे गए हैं. ना ही उनकी सेफ्टी जांच नियमित हो रही है. प्लांट को अनट्रेंड लोग ऑपरेट कर रहे हैं.
नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन लीक और आग लगने की घटना के बाद हाल ही में भोपाल नगर निगम के इंजीनियरों की टीम ने शहर के अस्पतालों का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के बाद एलबीएस, सिल्वर लाइन, ग्रीन सिटी, निर्वाण, सहारा, रेड क्रॉस हमीदिया सहित कई अस्पतालों में खामियां निकलीं. इस पर नगर निगम ने नोटिस जारी कर 3 दिन में अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगा है. निरीक्षण में अस्पतालों के ऑक्सीजन प्लांट और सप्लाई सिस्टम में कई खामियां थीं. नगर निगम ने सभी कमियां तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं.
ये निकली खामियां…
इंजीनियर्स की टीम ने पाया कि शहर के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर सुरक्षित ढंग से नहीं रखे गए हैं. ना ही उनकी सेफ्टी की जांच नियमित हो रही है. इतना ही नही प्लांट का संचालन भी प्रशिक्षित टेक्निशियन के हाथ में नहीं था. इन लापरवाही से अस्पताल में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. इसलिए इन कमियों को दूर नहीं किया गया तो नगर निगम इन सभी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा.
परिवहन विभाग ने सरकार से की मांग
परिवहन विभाग के कर्मचारियों को कोरोना योद्धा में शामिल करने की मांग की गई है. परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में लिखा कि ऑक्सीजन टैंकर के आवागमन की ड्यूटी में परिवहन विभाग के कर्मचारी तैनात हैं. कोरोना काल में परिवहन से जुड़े तमाम कामकाज में कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. परिवहन के सरकारी वाहनों में बहुरंगी बत्ती देने की भी मांग की गई.