Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छिंदवाड़ा2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सर्रा में बंद पड़ी राशन दुकान
- कोरोना के भय से कुछ सेल्समैन नहीं खोल रहा है राशन दुकान
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा गरीबों को तीन महा निशुल्क राशन देने का आदेश तो दे दिया गया है लेकिन छिंदवाड़ा जिले में इस आदेश का सही ढंग से पालन नहीं होने के सैकड़ों गरीब परिवार निशुल्क राशन देने की योजना से वंचित है जिसका ताजा उदाहरण जिला मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम सर्रा में देखने को मिल रहा है मुख्यमंत्री के आदेश के लगभग 1 सप्ताह बीतने के बाद भी अब तक यहां राशन दुकान में ताला लटका हुआ है समिति प्रबंधक का पता नहीं है वही सेल्समैन भी गायब है ऐसे में गरीब राशन दुकान के बंद ताले की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं कि कब यह ताला खोले और कब उन्हें निशुल्क राशन मिले सिर्फ सर रही नहीं बल्कि परासिया विकासखंड के ग्राम दीघा वाणी में भी कुछ ऐसे ही हालात है यहां राशन दुकान नहीं खुलने के कारण गरीबों को कर्ज लेकर अपना गुजारा करना पड़ रहा है। हालांकि जिले में अधिकांश राशन दुकानों को खोल कर गरीबों को निशुल्क खाद्यान्न वितरण भी किया जा चुका है। लेकिन जिले के अधिकांश राशन दुकानों में अभी तक खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया जो कि प्रशासनिक लापरवाही को दर्शा रहा है।