- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- After One Year Of Marriage, The Woman Who Ran Away, Reached The Lover’s House And Hanged Her Life.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- तिघरा थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव की घटना
- पिता ने लगाया हत्या का आरोप, प्रेमी बोला मैं उस समय पेट्रोल भरवाने गया था
शादी के एक साल बाद महिला अपने ससुराल से भागकर प्रेमी के घर पहुंच गई। यहां पूरा परिवार उसकी तलाश कर रहा था, उधर महिला ने प्रेमी के घर में खुद को फांसी लगा ली। घटना के समय प्रेमी बाइक में पेट्रोल भरवाने गया था। घटना मंगलवार सुबह तिघरा थानाक्षेत्र के रामपुरा गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही मृतका का पिता और पति भी पहुंच गए। पिता ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है।
तिघरा थाना प्रभारी अवधेश कुशवाह ने बताया कि थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव में रहने वाले गाजीपाल यादव के घर में एक महिला 24 वर्षीय रूबी पत्नी संतोष यादव ने फांसी लगा कर जान दे दी है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि मृतका अभी यहां पर अपने प्रेमी गाजीपाल यादव के साथ रह रही थी। दो दिन पहले ही वह यहां ससुराल से भागकर आई थी। घटना का पता चलते ही पुलिस ने मृतका के पिता तथा पति को भी सूचना भेजी। सूचना मिलते ही पिता तथा पति मौके पर पहुंचे और प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही पुलिस अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सब कुछ साफ हो जाएगा कि यह हत्या है या खुदकुशी।
एक साल पहले हुआ था विवाह
पुलिस जांच में पता चला है कि मृतका श्योपुर के सारंगपुर की रहने वाली है। मृतका के पिता होतम सिंह ने बताया है कि एक साल पहले ही उसका विवाह देवरी निवासी संतोष यादव से हुआ था। शादी के बाद से ही रूबी अपनी ससुराल में रह रही थी। दो दिन पहले रूबी अचानक गायब हो गई। रूबी के गायब होने के बाद से ही वह मिलकर उसकी तलाश कर रहे थे। वहीं गाजीपाल को तो वह जानते तक नहीं है और उसकी मुलाकात कब हुई इसकी जानकारी तक नहीं है। वहीं गाजीपाल का कहना है कि जिस समय रूबी ने फांसी लगाई, वह बाइक में पेट्रोल भरवाने गया था। उसने ऐसा क्यों किया वह भी नहीं समझ पा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।