फोटोज में IPL का रोमांच: KKR के कैप्टन मोर्गन ने पारी संभाली, पूर्व कप्तान कार्तिक ने चौका जड़कर मैच जिताया; बिश्नोई और राहुल ने शानदार कैच लपके

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Ipl
  • KKR Vs PBKS 21st IPL Match Photos Update; Eoin Morgan Ravi Bishnoi Rahul Tripathi Prasidh Krishna Photos; Kolkata Knight Riders Vs Punjab Kings Latest Photos Gallery

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

अहमदाबाद42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL 2021 सीजन के 21वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) को 5 विकेट से हराया। मैच में कप्तान ओएन मोर्गन ने 40 बॉल पर नाबाद 47 रन की पारी खेली। आखिर में टीम के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक ने चौका लगाकर मैच जिताया। हालांकि, नंबर-7 पर उतरे कार्तिक ने 6 बॉल पर नाबाद 12 रन बनाए। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…

मैच में दो शानदार कैच लपके गए। पहली पारी में कोलकाता के राहुल त्रिपाठी ने पंजाब के ओपनर मयंक अग्रवाल का शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद दूसरी पारी में पंजाब किंग्स के रवि बिश्नोई ने हवा में डाइव लगाकर सुनील नरेन का कैच लपका।

राहुल त्रिपाठी ने मयंक अग्रवाल का शानदार कैच पकड़ा। इसके बदौलत मयंक को 31 रन पर रोका जा सका।

रवि बिश्नोई ने हवा में डाइव लगाकर सुनील नरेन का कैच लपका।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 9 विकेट गंवाकर 123 रन बनाए थे। ओपनर लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल ने 36 रन जोड़े थे।

आखिर में क्रिस जॉर्डन ने 18 बॉल पर 30 रन बनाए। उन्होंने 3 छक्के लगाए। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें अपना तीसरा शिकार बनाया और क्लीन बोल्ड किया।

कृष्णा ने 3 विकेट झटके। उन्होंने दीपक हुड्डा, शाहरुख खान और जॉर्डन को शिकार बनाया।

KKR के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने 2 विकेट लिए। उन्होंने राहुल और बिश्नोई को आउट किया।

ऑस्ट्रेलियाई उप-कप्तान पैट कमिंस ने कोरोना से जंग के लिए PM केयर्स फंड में 50 हजार डॉलर (करीब 38 लाख रुपए) डोनेट किए हैं। उन्होंने यह पैसे भारत के अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई दुरुस्त करने के लिए दिए हैं। कमिंस ने कहा कि आइसोलेशन में मौजूद लोगों के लिए IPL इंजॉय करने का जरिया है। इससे हम उन्हें खुश रखने की कोशिश कर रहे हैं।

स्पिनर सुनील नरेन ने 2 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।

कोलकाता के ओपनर शुभमन गिल 9 रन ही बना सके। उन्हें मोहम्मद शमी ने LBW किया।

शुभमन गिल का खराब फॉर्म जारी है। उन्होंने पिछले 5 मैच में 74 रन बनाए। एक बार शून्य पर भी आउट हुए।

कोलकाता ने 17 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान ओएन मोर्गन ने राहुल त्रिपाठी के साथ चौथे विकेट के लिए 48 बॉल पर 66 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभाला।

आखिर में मोर्गन 47 और दिनेश कार्तिक 12 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को मैच जिताया।

KKR टीम के CEO वैंकी मैसूर भी मैच देखने पहुंचे। स्टैंड में टीम के स्टाफ।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL का यह पहला मैच रहा।

खबरें और भी हैं…

Source link