18+ वैक्सीनेशन: कल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, सेंटर में सिर्फ 9 सरकारी अस्पताल रहेंगे, यहां कोविशील्ड की डोज मिलेगी; बीते 2 चरण में 1 लाख 17 हजार लोग लगा चुके वैक्सीन

18+ वैक्सीनेशन: कल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, सेंटर में सिर्फ 9 सरकारी अस्पताल रहेंगे, यहां कोविशील्ड की डोज मिलेगी; बीते 2 चरण में 1 लाख 17 हजार लोग लगा चुके वैक्सीन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • Online Registration From Tomorrow, Only 9 Government Hospitals Will Remain In The Center, Kovishield Dose Will Be Available Here; 1 Lakh 17 Thousand People Have Been Vaccinated In The Last 2 Phases

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

1 मई से कोविड वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू होगा। तीसरे चरण में 18 से अधिक उम्र वालों को भी शामिल किया गया है। 18 से 44 वर्ष आयु वाले लोगों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का विकल्प रहेगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 28 अप्रैल से शुरू होगी। खंडवा जिले में 9 सरकारी सेंटर होंगे, जहां कोविशील्ड की डोज उपलब्ध रहेगी। इधर, बीते चरणों की बात की जाए तो 1 लाख 17 हजार वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके है।

जिला टीकाकरण अधिकारी अनिल तंतवार ने बताया 1 मई से कोविड वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू होगा। 18 से 44 वर्ष तक की आयु वाले लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही वैक्सीन लगवा पाएंगे। जिसके लिए 28 अप्रैल से प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आरोग्य सेतु व कोविन एप के अलावा https://www.cowin.gov.in/home लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते है। लिंक ओपन होते ही रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मोबाइल नंबर सबमिट करना होगा। ओटीपी के लिए मोबाइल नंबर inter करना होगा। ओटीपी सब्मिट करने पर आधार, पेन या फिर ड्राइविंग लाइसेंस के नंबर डालने पर सेंटर का चयन करना पड़ेगा।

– इन 9 सेंटरों पर 18+ का वैक्सीनेशन

जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंधाना, छैगांवमाखन, मूंदी, पुनासा, खालवा, हरसूद, किल्लौद और मांधाता में 18 से 44 वर्ष की आयु वालों को वैक्सीन लगेगी। सेंटर पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का प्रूफ दिखाना होगा।

– अब तक वैक्सीनेशन

पहली डोज 1,01,541

दूसरी डोज 15,653

दोनों डोज 1,17,194

ग्राफिक्स के माध्यम से जानिए वैक्सीनेशन

जिले में वैक्सीन का मेल-फिमेल अनुपात

जिले में वैक्सीन का मेल-फिमेल अनुपात

जिले में उम्र वार वैक्सीनेशन का अनुपात

जिले में उम्र वार वैक्सीनेशन का अनुपात

खबरें और भी हैं…



Source link