आरोप- नदी पर अतिक्रमण करने बन रही गोशाला: गुना में लोगों ने कहा- आसपास के घरों में भरेगा पानी; रोक लगाने की मांग – Guna News

आरोप- नदी पर अतिक्रमण करने बन रही गोशाला:  गुना में लोगों ने कहा- आसपास के घरों में भरेगा पानी; रोक लगाने की मांग – Guna News


नदी में बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जा रहा है।

शहर की पुरानी छावनी में कांजी हाउस के पास रहने वाले निवासियों ने पनरिया नदी पर अतिक्रमण के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जैन समाज की गोशाला के प्रबंधन द्वारा नदी में अतिक्रमण कर बाउंड्री बनाई जा रही है। इसके कारण भविष्य में बाढ़ का सामना करना पड़ सक

.

पुराने छावनी में रहने वाले नागरिक गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि सभी लोग पुरानी छावनी कांजी हाउस के पास खटीक मोहल्ला गुना के निवासी है। उनके घर के पास पनरिया नदी बहती है। नदी की सीमा से जैन समाज की गोशाला बनी है।

प्रशासन को ज्ञापन देने पहुंचे रहवासी।

उन्होंने आगे बताया कि जैन समाज के सदस्यों के द्वारा गोशाला की दीवार से पनरिया नदी पुलिया पर अवैध निर्माण किया जा रहा हैं, जिसके कारण आने वाले समय में बारिश का पानी बाढ़ बनकर आस पास के घरों में भरने की पूर्ण संभावना है। 3 साल पहले उक्त गोशाला की दीवार टूटी थी और अनेक गाय बह गई थी।

यहां तक कि बाढ़ आ जाने से घरों में पानी भी भरा। इस वर्ष भी बाढ़ आई थी, जिसका मुआवजा हम रहवासियों को जिला प्रशासन ने दिया जो कि डूब क्षेत्र को प्रमाणित करने में स्वत: रूपष्ट है। लेकिन इसके बाद भी पनरिया नदी पुलिया पर जैन समाज के द्वारा अवैध रूप से पक्का निर्माण किया जा रहा है जो कि मनमाना अंदाज है।

न ही उनके पास कोई परमिशन है। इस जनता विरोधी कृत्य से स्थानीय रहवासी और आम नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन के जरिए निवासियों ने बाउंड्री वॉल निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपते रहवासी।

ज्ञापन सौंपते रहवासी।



Source link