बुमराह कर बैठे एअरपोर्ट पर हाथापाई, कैमरे में कैद हुआ सारा माजरा

बुमराह कर बैठे एअरपोर्ट पर हाथापाई, कैमरे में कैद हुआ सारा माजरा


Last Updated:

टीम इंडिया के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह उस वक्त सुर्खियों में आ गए जब एयरपोर्ट पर एक फैन द्वारा वीडियो बनाए जाने पर वह अचानक नाराज़ हो गए और कथित तौर पर उसका मोबाइल फोन छीन लिया

जसप्रीत बुमराह की एअरपोर्ट पर फैंस के साथ हुई हाथापाई, वीडियो लेने के दौरान घटी घटना

नई दिल्ली. एयरपोर्ट पर आमतौर पर खिलाड़ी मुस्कुराते हुए फैंस का अभिवादन करते नज़र आते हैं, लेकिन इस बार तस्वीर बिल्कुल उलट थी. टीम इंडिया के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह उस वक्त सुर्खियों में आ गए जब एयरपोर्ट पर एक फैन द्वारा वीडियो बनाए जाने पर वह अचानक नाराज़ हो गए और कथित तौर पर उसका मोबाइल फोन छीन लिया. यह पूरा घटनाक्रम कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद बुमराह के व्यवहार और उनके ग़ुस्से की वजह को लेकर बहस तेज़ हो गई.

इस घटना ने इसलिए भी ज़्यादा तूल पकड़ लिया क्योंकि हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ सीरीज़ में बुमराह अपने मानकों के मुताबिक़ प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. जिस गेंदबाज़ से टीम इंडिया को निर्णायक बढ़त की उम्मीद थी, वही लगातार विकेट निकालने में नाकाम रहा. ऐसे में सवाल उठना लाज़मी है कि क्या मैदान पर औसत रही गेंदबाज़ी का दबाव अब मैदान के बाहर भी दिखाई देने लगा है, या फिर यह मामला पूरी तरह निजी सुरक्षा और निजता से जुड़ा हुआ है.वायरल वीडियो ने बुमराह को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है इस बार उनकी घातक यॉर्कर या घातक स्पेल के लिए नहीं, बल्कि उनके सब्र और प्रतिक्रिया को लेकर.

बुमराह को गुस्सा क्यों आता है

यह घटना उस समय की है जब जसप्रीत बुमराह एयरपोर्ट पर चेक-इन के लिए लाइन में थे. इसी दौरान एक फैन अचानक उनके पास आ गया और मोबाइल कैमरा ऑन करके लगातार वीडियो रिकॉर्ड करने लगा. फैन न सिर्फ बुमराह के बहुत करीब था, बल्कि उनके साथ-साथ चलने की कोशिश भी कर रहा था. शुरुआत में बुमराह ने उसे इशारों और शब्दों में रोकने की कोशिश भी की. वायरल वीडियो में दोनो के बीच की बातचीत साफ सुनी जा सकती है. बुमराह फैन को चेतावनी देते हैं कि फोन गिरने पर वे जिम्मेदार नहीं होंगे. इसके बावजूद फैन लापरवाही दिखाता रहा और वीडियो बनाता रहा. इसके बाद बुमराह ने सख्त रुख अपनाते हुए फैन का फोन अपने हाथ में ले लिया. यही पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.





Source link