DC vs RCB Live Score: दिल्ली के सामने विराट कोहली की कड़ी चुनौती, अहमदाबाद में होगी भिड़ंत

DC vs RCB Live Score: दिल्ली के सामने विराट कोहली की कड़ी चुनौती, अहमदाबाद में होगी भिड़ंत


अहमदाबाद. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2021) के 14वें सीजन के 22वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स (DC vs RCB) आमने-सामने है. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम बैंगलोर को पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी लेकिन उससे पहले उसने लगातार चार मुकाबले जीते. दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को खिलाफ सुपर ओवर में मैच जीता था.

दिल्ली और बैंगलोर दोनों ने ही इस सीजन में अब तक 5 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है. बैंगलोर टीम 8 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है. वहीं, दिल्ली भी 4 मैचों में जीत के साथ नेट रनरेट के हिसाब से तालिका में दूसरे स्थान पर है. दिल्ली को इस मैच से पहले बड़ा झटका लगा है और उसके अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन जो अपने घर रवाना हो गए हैं.

संभावित प्लेइंग-XI
दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ललित यादव, मार्कस स्टॉयनिस, शिमरोन हेटमायर, स्टीव स्मिथ, आवेश खान और कगिसो रबाडा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्‍तान), देवदत्त पडिक्‍कल, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, मोहम्‍मद सिराज और शाहबाज अहमद





Source link