एक विवाह ऐसा भी!: कलेक्ट्रेट परिसर में वर वधु ने एक दूसरे को डाली जयमाला, शादी का खर्चा बचा कर रोगी कल्याण समिति को दिए ₹11000

एक विवाह ऐसा भी!: कलेक्ट्रेट परिसर में वर वधु ने एक दूसरे को डाली जयमाला, शादी का खर्चा बचा कर रोगी कल्याण समिति को दिए ₹11000


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Chhindwara
  • In The Collectorate Premises, The Bride And Groom Put Each Other On Jaymala, Saving The Wedding Expenses To The Patient Welfare Committee ₹ 11000

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

छिंदवाड़ा40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कलेक्ट्रेट के विजय स्तंभ के पास एक दूसरे को वरमाला डालते नवयुगल

  • कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सिर्फ 4 लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुआ विवाह
  • कलेक्ट्रेट परिसर में हुई शादी के गवाह बने प्रशासनिक अधिकारी

छिंदवाड़ा । कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूरे जिले में सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम पर रोक लगाई गई है । ऐसे में विवाह कार्यक्रम में सिर्फ 20 लोगों को ही सम्मिलित होने की अनुमति दी जा रही है । जिसके चलते आज एक अनूठा मामला जिला कलेक्ट्रेट परिसर में देखने को मिला दरअसल यहां छिंदवाड़ा नगर दो युगल ने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत बड़ी अनूठे ढंग से करते हुए एक अच्छी मिसाल पेश की । उन्होंने अपने विवाह कार्यक्रम में 20 की बजाय सिर्फ चार लोगों को ही सम्मिलित किया और कलेक्ट्रेट परिसर में ही एक दूसरे को वरमाला डाल कर अपना जीवनसाथी चुन लिया। कोरोना संक्रमण काल के बीच लोग एक दूसरे की मदद करने कई मिशालें पेश कर रहे है।लेकिन बरमैया परिवार ने एक अनूखी ही मिशाल पेश की ।किसी भी युवक-युवती के लिए शादी की रस्म उसके जीवन की अहम होती है।ऐसे में लोग अपनी शादी को भव्य रूप देने कई जतन करते है।तो वहीं लाखों रूपये खर्च भी करते है।किन्तु वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण ने विकराल रूप धारण कर रखा है।ऐसे में प्रशासन ने विवाह समारोह में सिर्फ दस लोगों की उपस्थिति के आदेश दिये गये है।लेकिन शहर के बरमैया परिवार में इन आदेशों से एक कदम आगे निकलकर लोगों के लिए मिसाल पेश की है।दरअसल नगर के हिमांशु बरमैया और वधु रूपाली बरमैया का परिजनों ने बुधवार २८ अप्रैल को विवाह कार्यक्रम तय किया था।कोरोना संक्रमण को देखते हुये दोनों ही वर-वधु देर शाम शादी का जोड़ा पहनकर कलेक्टे्रट पहुंचे,जहां उन्होनें विजय स्तंभ के सामने एक दूसरे को जयमाला पहनाकर सात जन्मों तक एक दूसरें का साथ निभाने की कसमें खाई गई।विवाह के दौरान वर-वधु के साथ उनके माता पिता और अन्य सिर्फ दो परिजन उपस्थित थे।जबकि विवाह खर्च से बची राशि ग्यारह हजार रूपयें वर-वधु ने कोविड मरीजों के उपचार हेतु एसडीएम अतुल सिंह को सौंपी।इस दौरान बरमैया परिवार द्वारा की गई पहल का एसडीएम श्री सिंह ने स्वागत किया।साथ ही वर-वधु को शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं…



Source link