कोरोना कर्फ्यू में ये कैसी सख्ती: छतरपुर के बड़ामलहरा में युवक ने सड़क पर थूका तो अफसरों ने बेइज्जत कर तपती सड़क को हाथ से कराया साफ, मुर्गा बनाया

कोरोना कर्फ्यू में ये कैसी सख्ती: छतरपुर के बड़ामलहरा में युवक ने सड़क पर थूका तो अफसरों ने बेइज्जत कर तपती सड़क को हाथ से कराया साफ, मुर्गा बनाया



  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • In Chhatarpur’s Badamalhara, The Young Man Spit On The Road And The Officers Disrespected The Hand Made The Swollen Road Clean, Made A Rooster

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

छतरपुर10 घंटे पहले

इस तरह युवक को बनाया गया मुर्गा

छतरपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने से प्रशासन परेशान हैं। कोरोना कर्फ्यू के दौरान सख्ती बढ़ाई गई है। लेकिन सख्ती के बीच अफसर मानवीयता भूल रहे हैं। पुलिस अब आवश्यक कार्य के चलते घर से निकले लोगों को बेइज्जत कर मारपीट करने लगी है।

एक ऐसा ही मामला बड़ामलहरा में सामने आया। कर्फ्यू के दौरान सड़क पर जाते समय एक युवक ने सड़क पर थूक दिया। युवक को थूकते देख पुलिस ने उसे पकड़ लिया। युवक को पहले तो बेइज्जत किया, इसके बाद गाली गलौज करते हुए तपती सड़क को हाथ से साफ कराया। युवक ने दोबारा ऐसा न करने की बात कही।

इसके अलावा छतरपुर शहर में हनुमान टोरिया के पीछे निवासी राजेंद्र साहू का छोटा भाई प्रदीप साहू ऑक्सीजन की कमी के चलते पिछले दो दिन से जिला अस्पताल में भर्ती है। मेल सर्जिकल वार्ड में ऑक्सीजन उपलब्ध न होने पर राजेंद्र अपने वाहन से पन्ना रोड स्थित ऑक्सीजन प्लांट पर सिलेंडर लेने के लिए जा रहे थे। तभी पुराना पन्ना क्षेत्र में पुलिस बल तैनात था।

चेकिंग के दौरान राजेंद्र जैसे ही वहां से निकले पुलिस ने वाहन को साइड में लगवाते हुए लाठियों से मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट से राजेंद्र को हाथ, पैर सहित पूरी पीठ में चोटें आई हैं। मामले में राजेंद्र ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपना दर्द लोगों को बताया।

खबरें और भी हैं…



Source link