- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Morena
- The Samples Were To Be Taken From 9 O’clock In The Morning, The Doctors Did Not Arrive Till 11 O’clock, The Doctors And Patients Continued To Be Disturbed Due To Lack Of Arrangements, In The Town Hall
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
टाउन हॉल में कोरोना जांच के लिए सैंपल देने आए लोग।
एक तरफ जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दूसरी तरफ प्रशासन की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही। बुधवार को शहर के टाउन हॉल में सुबह 9 बजे से मरीजों की सैंपलिंग शुरू होनी थी, लेकिन 11 बजे तक जब सैंपलिंग शुरू नहीं हो सकी, तो लोग परेशान हो गए।
टाउन हॉल में प्रशासन ने कोविड मरीजों के लिए सैंपल देने की व्यवस्था की है। सैंपलिंग का काम सुबह 9 बजे से शुरू होना था। 11 बजे तक डॉक्टर नहीं पहुंचे। बीमार लोगों का बैठे-बैठे धैर्य जवाब देने लगा। उन्होंने वहां मौजूद नर्सिंग स्टाफ से सवाल किया कि आखिर सैँपलिंग क्यों शुरू नहीं हो रही है, इसका जवाब नहीं मिला।
टाउन हॉल में फुर्सत में बैठा नर्सिंग स्टाफ।
25 से 50 किलोमीटर दूर से आए लोग
टाॅउन हॉल में कोरोना का सैपल देने लोग 25 से 50 किलोमीटर दूर से सुबह ही आ गए। जिन लोगों के पास स्वयं का वाहन नहीं था, वे किराए से वाहन लेकर आए थे। लोग सुबह साढ़े आठ बजे ही यह सोचकर आ गए थे कि जल्दी सैंपलिंग हो जाएगी, तो वह जल्द वापस लौट जाएंगे, लेकिन प्रात:11 बजे तक सैंपलिंग शुरू नहीं हो सकी।
बेहोशी की अवस्था में थे कुछ लोग
सैंपल देने के लिए जो लोग आए थे, उनमें से एक व्यक्ति द्वारिका प्रसाद तो बेहोशी की अवस्था तक में थे, वह जमीन पर लेट गए। वह अपनी बेटी पार्वती के साथ आए थे। लोग भीषण गर्मी में परेशान होते रहे।