MP Board exams 2021: मध्य प्रदेश में 10वीं व 12वीं की जारी रहेगी ऑनलाइन कक्षाएं.
MP Board Exams 2021: मध्य प्रदेश में 10वीं व 12वीं कक्षा की ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेगी रहेंगी. वहीं बोर्ड परीक्षा को लेकर राज्य में जल्द ही फैसला किया जाएगा. बता दें कि कोरोना के कारण पहली से आठवीं और 9-11वीं की ऑनलाइन कक्षाओं को एक माह के लिए बंद कर दिया गया है.
लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना के कारण विद्यार्थियों में डर और तनाव बढ़ रहा है. ऐसे में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन नहीं किया जा सकता है. राज्य में 1 मई 2021 से 31 मई 2021 तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों(CBSE-ICSE से संबंधित) की ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन पर रोक लगा दिया गया है. यह आदेश कक्षा पहली से लेकर कक्षा आठवीं और 9वीं व 11वीं कक्षाओं पर लागू होगा.
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/