Last Updated:
Budget For Jabalpur: शहर से लेकर गांव तक विकास की राह अब चकाचक होने जा रही है. अलग-अलग इलाकों में करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा. इससे न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलेगी. लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रयासों से जिले में 382 करोड़ रुपये के 34 निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है.
Budget For Jabalpur: मध्यप्रदेश विधानसभा में पेश बजट में जबलपुर को बड़ी सौगात मिली है. शहर से लेकर गांव तक विकास की राह अब चकाचक होने जा रही है. अलग-अलग इलाकों में करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा. इससे न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलेगी. लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रयासों से जिले में 382 करोड़ रुपये के 34 निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है.
इन परियोजनाओं के जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी. पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान बनेगी, जबकि कृषि और औद्योगिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी. हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल के तहत निजी भागीदारी से गुणवत्तापूर्ण निर्माण और तय अवधि तक रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा. इससे जबलपुर में टिकाऊ और आधुनिक सड़क नेटवर्क का विस्तार होगा.
शहर और गांव की इन सड़कों का होगा कायाकल्प
जिसमें सिहोरा-मझौली-कटाप-गुबरा-तीरहा मार्ग, लंबाई, 34 किलोमीटर, 75 करोड़ की लागत से होगा निर्माण. क्षेत्र का सामाजिक एवं आर्थिक विकास मजबूत होगा. इसके अलावा शहर की मेहता पंप से अग्रसेन चौक होते हुए उखरी चौक तक एकता चौक से अहिंसा चौक तक सीसी रोड-17 करोड़ रुपये से बनाई जाएगी. ग्राम छपरी भर्रा से सिमरिया तक 1.50 किमी लंबी सड़क-1.50 करोड़. ग्राम मड़ोद से मुडिया तक 1.10 किमी लंबी सड़क-1.50 करोड़. मुडिया से सीगनतलाई तक दो किमी लंबी सड़क-दो करोड़. ग्राम पंचायत धरमपुरा से नुनपुर होते हुए घुघरा (राम पथ गमन) तीन किमी मार्ग-4.20 करोड़. भमका से सिद्धघाट कुलोन 6.50 किमी लंबी सड़क-6.50 करोड़. झंडा चौक से परियट तक एक किमी लंबा ग्रीन मार्ग-2.50 करोड़.
रांझी में दर्शन सिंह तिराहा से मस्ताना चौक तक एक किमी लंबी सड़क-एक करोड़. पंचशील नगर, गीता विहार एवं आजाद चौक क्षेत्र की 7.20 किमी लंबी सड़कों का सुदृढ़ीकरण-7.25 करोड़. गौरीघाट, ब्रजमोहन नगर एवं पुराने स्टेशन क्षेत्र की 6.30 किमी सड़कों का सुदृढ़ीकरण-6.35 करोड़. छतरपुर से चरखी पहुंच मार्ग, 1.50 किमी-दो करोड़. वीरनेर से आमाखोह तक दो किमी लंबी सड़क-दो करोड़. छतरपुर रिंग रोड चौराहा से शाला भवन होते हुए निभोरा को जोड़ने हेतु दो किमी लंबी सड़क-दो करोड़. पनागर-मुडिया-पड़ौरा-सलैया तक 9.20 किमी लंबी सड़क-सात करोड़. धपपुरी-पड़वार-इमलई, पांच किमी लंबी सड़क-चार करोड़. रमखिरिया से चिकली देवरी पहुंच मार्ग, पांच किमी-4.75 करोड़. चौराई-कऊझर-मोहनी-मड़ईमकरार-उमरिया, आठ किमी सड़क-5.40 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है.
इन लंबी सड़कों का होगा निर्माण
1. झिरिया-बघराजी-महगवां-खमतरा-विलायतकलां मार्ग: इसकी कुल लंबाई 112 किमी होगी.
2. रिछई-तिलसानी-बघराजी-प्रतापपुर-सिहोरा-भीमखेड़ा मार्ग: 114 किमी लंबा यह मार्ग क्षेत्र के लिए लाइफलाइन बनेगा.
3. पनागर-सिंगलदीप-मझोली-भाना-बचौया-बहोरीबंद-स्लीमानाबाद मार्ग: कुल 79 किमी लंबा मार्ग.
4. बरगी नगर-भेड़ाघाट-उड़ना-सकरा मार्ग: 74 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें