नई दिल्ली. बुलेट बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) अपनी बेस्ट सेलिंग बाइक क्लासिक 350 के नेक्स्ट जनरेशन मॉडल को जल्द ही लॉन्च करने जा रही है. साथ साथ कंपनी अपनी नई बाइक मॉडल हंटर 350 (Hunter 350) पर भी काम कर रही है. हाल ही में इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था. कंपनी हंटर 350 को J प्लेटफार्म पर तैयार कर रही है. हाल ही में लॉन्च की गई बाइक Meteor 350 भी इसी प्लेटफार्म पर तैयार की गई थी. इस नए बाइक मॉडल को कंपनी इस साल के अंत में बाजार में उतार सकती है. हंटर 350 लॉन्च के बाद H’ness CB350 जैसी बाइक को टक्कर दे सकती है. इस बाइक को देखकर लगता है कि कंपनी इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर, एलसीडी और सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देगी. बाइक में ट्रिपर नेविगेशन पॉड देखने को नहीं मिला है. ऐसे में हो सकता है कि कंपनी इसमें ये फीचर न दे.
ये भी पढ़ें- आनंद महिंद्रा ने Medical Frontline Heroes के लिए कही दिल को छूने वाली बात, यहां पढ़ें कंपनी ने इस बाइक के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और पिछले हिस्से में डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) देगी. बाइक राइडिंग को आरामदायक और मजेदार बनाने के लिए इसमें गूगल पावर्ड नेविगेशन एसिस्टेंस दिया जा सकता है. इसके साथ ही इसमें रिब्ड सीट और चौड़े हैंडलबार देखने को मिल सकते हैं.
इंजन कंपनी ने इस बाइक में 349cc की क्षमता का सिंगल सिलिंडर युक्त इंजन का इस्तेमाल किया है जो 27 Nm का टॉर्क और 20 bhp की पावर जेनरेट करता है. इस बाइक का इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगा. कंपनी इस बाइक के फ्यूल टैंक के डिज़ाइन में बदलाव कर सकती है और अलग अलग पेंट स्कीम के साथ इस बाइक को बाजार में लॉन्च कर सकती है. जानकारों का मानना है कि कंपनी इस बाइक की कीमत क्लासिक 350 से कम ही रखेगी. कंपनी द्वारा अभी इस बाइक के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.