डेविड वॉर्नर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ा. (Instagram)
डेविड वॉर्नर (David Warner) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ 55 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 57 रन की पारी खेली. हालांकि वह अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाए.
वॉर्नर ने 55 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 57 रन की पारी खेली. यह उनका आईपीएल का 50वां अर्धशतक है. अन्य कोई बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सका है. इतना ही नहीं डेविड वॉर्नर के ओवरऑल टी20 में 10 हजार रन पूरे हो गए हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा भी ऐसा नहीं कर सके हैं. हालांकि यह उनकी आईपीएल का सबसे धीमी फिफ्टी है. वॉर्नर के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 50 अर्धशतक नहीं लगा सका है.यह भी पढ़ें : IPL 2021 Points Table: टॉप पर पहुंची सीएसके, कोहली की आरसीबी को हुआ नुकसान IPL 2021: सुरेश रैना ने पूरे किए आईपीएल में 500 चौके, विराट कोहली के करीब पहुंचेशिखर धवन 43 अर्धशतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं. इतना ही नहीं वॉर्नर ने आईपीएल में 4 शतक भी लगाए हैं. यानी उन्होंने 54 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है. वॉर्नर आईपीएल के इस सीजन में अभी तक दो अर्धशतक लगा चुके हैं. उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं. हालांकि उनकी टीम अभी तक अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर पाई और ऐसे में उनका टूर्नामेंट में बने रहना मुश्किल होता नजर आने लगा है.