महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2021 के 23वें मैच में हैदराबाद के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो(Jonny Bairstow) का आसान सा कैच छोड़ दिया था. (kaafi twitter)
नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को अक्सर अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) की फील्डिंग सुधारने का श्रेय दिया जाता है. तेजी से स्टम्पिंग करने से लेकर शानदार कैच लपकने तक धोनी को आज भी भारतीय क्रिकेट इतिहास का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर माना जाता है. लेकिन, बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने विकेट के पीछे जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) का बड़ा आसान सा कैच छोड़ दिया. ये वाकया मैच के पहले ओवर में हुआ. ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि धोनी कैच या स्टम्पिंग छोड़ें. इसलिए फैंस भी इसे देखकर हैरान रह गए. ये वाकया मैच के पहले ओवर में हुआ. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ओपनिंग के लिए आए. सीएसके के लिए तेज गेंदबाज दीपक चाहर पहला ओवर फेंक रहे थे. उनकी दूसरी ही गेंद पर बेयरस्टो ने लेग साइड में फ्लिक करना चाहा. लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे खड़े धोनी की ओर गई. उन्होंने अपनी बाईं और छलांग लगाते हुए कैच लपकने की कोशिश की. लेकिन गेंद उनके दस्ताने से छिटककर नीचे गिर गई. धोनी के हाथ से कैच छूटता देख एक चाहर को भी यकीन नहीं हुआ. लेकिन, बाद में वो भी मुस्कुरा कर आगे बढ़ गए.
बेयरस्टो 7 रन बनाकर आउट हो गए अच्छी बात ये रही कि बेयरस्टो का कैच छोड़ना सीएसके को भारी नहीं पड़ा. हैदराबाद का ये बल्लेबाज इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाया और चौथे ओवर में सैम कर्रन की गेंद पर चाहर ने उनका कैच लपक लिया. बेयरस्टो सिर्फ 7 रन ही बना सके. हालांकि, ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि धोनी विकेट के पीछे कैच या स्टम्पिंग छोड़ें. इसलिए उनके फैंस भी हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर उनके कैच छोड़ने पर मजेदार मीम्स की बाढ़ आ गई. एक फैंस ने लिखा कि धोनी ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया. मेरी जिंदगी का बहुत ही दुर्लभ पल.
एक ट्विटर यूजर ने लिखा महेंद्र सिंह धोनी और विकेटकीपर के कैच छोड़ने के बीच अंतर है. (godman twitter)
एक अन्य यूजर ने लिखा कि धोनी का कैच छोड़ना मेरी जिंदगी का दुर्लभ क्षण. (Kaffi jenius twitter)
वहीं एक प्रशंसक ने लिखा कि धोनी ने आसान सा कैच छोड़ दिया. इस साल कुछ भी हो सकता है. वहीं एक फैन ने लिखा, ईमानदारी से मुझे याद नहीं कि आखिरी बार मैंने कब ऐसा देखा था.