मोहम्मद शमी को टी20 टीम में मिली जगह, आकाशदीप सिंह की भी हुई वापसी, देखें पूरा स्क्वाड!

मोहम्मद शमी को टी20 टीम में मिली जगह, आकाशदीप सिंह की भी हुई वापसी, देखें पूरा स्क्वाड!


Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी के लिए इंतजार कर रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए टी20 टीम में चुना गया है. बंगाल के लिए शमी ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में दमदार खेल दिखाते हुए चार मैच में 20 विकेट अपने नाम किए.

मोहममद शमी को टी20 में मिली जगह

कोलकाता: रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में चार मैचों में 20 विकेट लेने के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब टी20 फॉर्मेट में धूम मचाने के लिए तैयार हैं.भारतीय तेज गेंदबाज शमी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम में शामिल किया गया है. पैर की चोट से उबरकर फिट हुए शमी ने इस सत्र में बंगाल के लिए चार रणजी मैच खेले. पहले दो मैचों में उनके 15 विकेट की मदद से बंगाल ने उत्तराखंड और गुजरात को हराया.

अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी वाली टीम में शमी के साथ तेज गेंदबाज आकाश दीप को भी जगह दी गई है. शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली. यह तेज गेंदबाज हालांकि वापसी को बेताब है. ऐसे में शमी के पास मौका है कि लिमिटेड ओवरों में भी अपनी दमदार गेंदबाजी से करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खीचें.

मोहम्मद शमी अपनी फिटनेस पर करना चाहते हैं फोकस

उन्होंने रणजी ट्रॉफी के दौरान कहा था ,‘‘ मैं फिट रहकर भारतीय टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहना चाहता हूं. अपनी फिटनेस पर चयनकर्ताओं को अपडेट करना मेरा काम नहीं है.’’ बंगाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के पहले मैच में 26 नवंबर को हैदराबाद में बड़ौदा से खेलेगा. बता दें कि मोहम्मद शमी बंगाल क्रिकेट टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज में से एक हैं.

बंगाल टीम :

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सुदीप घरामी, अभिषेक पोरेल, शाकिर हबीब गांधी, युवराज केसवानी, प्रियांशु श्रीवास्तव, शाहबाज अहमद, प्रदीप्ता प्रामाणिक, रितिक चटर्जी , करण लाल , सक्षम चौधरी, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, सायन घोष, कनिष्क सेठ, युधजीत गुहा, श्रेयन चक्रवर्ती.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

homecricket

मोहम्मद शमी को टी20 टीम में मिली जगह, आकाशदीप सिंह की भी हुई वापसी, देखें पूरा



Source link