इंदौर में अब भी ‘शवों’ पर कमा रहे मुनाफा: मर्च्युरी से मुक्तिधाम तक शव ले जाने का रेट फिक्स, फिर भी मनमानी वसूली, आपसे कोई ज्यादा रुपए मांगे तो एडीएम के नंबर 9425066016 पर करें कॉल

इंदौर में अब भी ‘शवों’ पर कमा रहे मुनाफा: मर्च्युरी से मुक्तिधाम तक शव ले जाने का रेट फिक्स, फिर भी मनमानी वसूली, आपसे कोई ज्यादा रुपए मांगे तो एडीएम के नंबर 9425066016 पर करें कॉल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • ADM Released His Number If He Charged More For Carrying The Dead Body From The Mercury To Muktidham

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कलेक्टर मनीष सिंह ने यह रेट फिक्स कर दिए थे।

सुपर स्पेशिएलिटी, एमवायएट, एमआरटीबी, एमटीएच और चाचा नेहरू अस्पताल की मर्च्युरी से मुक्तिधाम और कब्रिस्तान तक शव ले जाने के लिए एंबुलेंस के रेट तय किए हैं। उसके बाद भी एंबुलेंस के गैंगबाज 2 से ढाई हजार रुपए तक वसूल रहे हैं। इसे लेकर दोबारा कई शिकायतें आने के बाद एडीएम पवन जैन ने अपना मोबाइल नंबर 9425066016 जारी किया है। साथ ही कहा है कि इंदौर में कहीं भी नॉन कोविड शव ले जाने के 400 और कोविड शव ले जाने के रेट 600 रुपए तय किए हैं। उसके बाद भी ज्यादा वसूलने का मामला सामने आया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तात्कालिक कार्रवाई के लिए शिकायतकर्ता शिकायत में अधिक राशि मांगने वाले का नाम, शव वाहन का नंबर अवश्य डालें।

शिकायत के बाद कलेक्टर ने फिक्स कर दिए हैं रेट

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कलेक्टर मनीष सिंह ने अप्रैल में शहर के किसी भी भी मुक्तिधाम में कोरोना या सामान्य शव ले जाने का 400 रुपए फिक्स कर दिया गया था। वहीं, कोविड बॉडी के लिए 600 रुपए चार्ज तय किया गया था। इंदौर से बाहर खंडवा, खरगोन के लिए 2200 रुपए तो इससे ज्यादा टेवेरा या बोलेरो से जाने पर 10 रुपए किलोमीटर लगेंगे।

लंबी दूरी पर जाने का किराया किलोमीटर से

  • अन्य दूरी पर जाने के लिए बोलेरो/टवेरा का शव वाहन/एंबुलेंस के रूप मे प्रयोग करने पर 10 रुपए प्रति किलोमीटर।
  • ईको मारुति का प्रयोग करने पर 9 रुपए प्रति किलोमीटर
  • मारुती वेन का प्रयोग करने पर 8 रुपए प्रति किलोमीटर
  • यदि किसी ने इससे ज्यादा रुपए वसूले तो उसके खिलाफ धारा-188, 107, 116 एवं 151 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link