इंदौर में भीषण हादसा: नौलखा चौराहे पर पांच दुकान में लगी भीषण आग, रेस्टोरेंट में साे रहे एक व्यक्ति की जलने से मौत

इंदौर में भीषण हादसा: नौलखा चौराहे पर पांच दुकान में लगी भीषण आग, रेस्टोरेंट में साे रहे एक व्यक्ति की जलने से मौत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Fierce Fire In Five Shops At Naulakha Intersection, Death Of An Elderly Person In A Restaurant Due To Burns

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक के बाद एक पांच दुकानें जलकर खाक हुईं।

इंदौर में शुक्रवार को भीषण आगजनी में तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। आग नवलखा चौराहे पर स्थित दुकानों में लगी थी। आग की चपेट में आने से रेस्टोरेंट के भीतर सो रहे एक हम्माल की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान बुरी तरह जलकर खाक हो गया है। प्रारंभिकतौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी अनुसार नवलखा चौराहे से लगी दुकान में सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग भभक गई। आग जूते-चप्पल से होते हुए मेडिकल शॉप और चश्में की दुकान तक पहुंच गई। पांच दुकानों में आग इतनी तेजी से फैली की पलभर में ही सारा सामान धू-धूकर जलने लगा। लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। सूचना के बाद पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची और तत्काल आग पर काबू पाना शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जब तक आग बुझती, दुकान में सो रहे बंशी काका नामक व्यक्ति जल चुका था। फायर टीम ने दुकान के भीतर से उनकी अधजली लाश को बाहर निकाला और पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि वह यहां पर हम्माली का काम करता था और दुकान में ही सो जाया करता था।

बंशी हम्माली का काम किया करता था, रात में दुकान में सो जाया करता था।

बंशी हम्माली का काम किया करता था, रात में दुकान में सो जाया करता था।

एक दुकान से धुआं उठता देखा दौड़कर आया
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार आग सुबह साढ़े 7 बजे के करीब लगी थी। मैं चौराहे के पास खड़ा था, उसी दौरान एक दुकान से धुआं निकलता दिखा। इसके बाद मैं दौड़कर आया और पड़ोसियों को जगाया। इसके बाद पुलिस और फायर टीम को सूचना दी। जब तक फायर टीम ने आग पर काबू पाया। रात में यहां सोने वाले बंशी जल चुके थे। आग ने मेडिकल, जूते-चप्पल और एक ऑफिस को पूरी तरह से चपेट में ले लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link