कोरोना की रफ्तार रोकने, छिंदवाड़ा नागपुर ट्रेन पर लगाया ब्रेक!: आज से नहीं दौड़ेगी छिंदवाड़ा-नागपुर पैसेंजर, रेलवे प्रशासन ने जारी किया पत्र, आगामी आदेश तक बंद रहेगी ट्रेन

कोरोना की रफ्तार रोकने, छिंदवाड़ा नागपुर ट्रेन पर लगाया ब्रेक!: आज से नहीं दौड़ेगी छिंदवाड़ा-नागपुर पैसेंजर, रेलवे प्रशासन ने जारी किया पत्र, आगामी आदेश तक बंद रहेगी ट्रेन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Chhindwara
  • Chhindwara Nagpur Passenger Will Not Run From Today, Railway Administration Issued Letter, Train Will Remain Closed Till Further Orders

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

छिंदवाड़ा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छिंदवाड़ा स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर

  • लंबे समय से ट्रेन बंद करने की उठ रही थी मांग

छिंदवाड़ा ।

ब्रॉडगेज बनने के बाद 13 अप्रैल से शुरु की गई छिंदवाड़ा- नागपुर पैसेंजर ट्रेन को कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ते आंकड़े को देखते हुये आज से बंद कर दिया गया है, रेलवे विभाग के द्वारा जारी किए गए आदेशों के तहत रोजाना चलने वाली इस पैसेंजर ट्रेन को 1 महीने के लिए बंद किया गया है, दरसअल नागपुर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को लेकर पूर्व में इस ट्रेन को बंद करने की मांग की गई थी। जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने आज इस आशय आदेश जारी कर दिए है, गौर करने वाली बात यह है कि नागपुर से नजदीक होने के कारण छिन्दवाड़ा में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जहा नागपुर तक जाने वाले सभी यात्री वाहनों को बंद कर दिया गया था, वही संक्रमण काल मे भी ये रेल नागपुर से छिंदवाड़ा तक 10 से अधिक स्टापेज पर रुकने के बाद सफर करा रही थी।भाजपा जिला अध्यक्ष ने भी लिखा था पत्रजिले में बेलगाम हुए कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एक प्रभावी कारण छिंदवाड़ा से नागपुर तक चल रही ट्रेन को भी माना जा रहा था। ऐसे में भाजपा जिला अध्यक्ष बंटी साहू ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर तत्काल इस ट्रेन को आगामी आदेश तक बंद रखने की मांग की थी वही सौसर एवं पांढुर्णा के रहवासियों ने भी ट्रेन को तत्काल बंद करने की मांग रखी थी जिसके बाद काफी देर से रेलवे प्रबंधन ने इसे आज बंद कर दिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link