खुशी के मौके पर पसरा मातम: लगुन से लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत, 25 घायल, ट्रॉली के नीचे दबे थे लोग

खुशी के मौके पर पसरा मातम: लगुन से लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत, 25 घायल, ट्रॉली के नीचे दबे थे लोग


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लगुन से लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

शादी की खुशी पर हादसे ने मातम फेर दिया। कुंडम के घुघरा के पास आज 30 अप्रैल की सुबह लगुन से लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया। हादसे में घायल दो लोगों की जहां मौत हो गई। वहीं 25 लोग घायल हो गए। कई ट्रॉली के नीचे दबे थे। आसपास के ग्रामीणों ने पहुंच कर घायलों को ट्रॉली से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। कुंडम पुलिस ने प्रकरण दर्ज जांच में मामला लिया है।

जानकारी के अनुसार मछली कछार गांव से लाेग गुरुवार को पनागर टीका-लगुन करने ट्रेक्टर से गए हुए थे। शुक्रवार सुबह 6 बजे के लगभग सभी लोग लगुन से ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुंडम के घुघरा गांव के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रॉली सहित पलट गया। ट्रॉली में सवार कुछ लोग नीचे दब गए।
हादसे होते ही चीख-पुकार मच गई
हादसा होते ही चीख पुकान मच गया। लगुन में बच्चों के साथ बुजुर्ग भी थे। हादसे के बाद गांव के लोग मदद को दौड़े। ट्रॉली में दबे लोगों को निकाला। कुल 30 लोग सवार थे। इसमें 27 लोग घायल हुए। सभी को कुंडम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने 13 वर्षीय संजू मरावी और आम सिंह धुर्वे (26) को मृत घोषित कर दिया। अन्य 25 घायलों में भी कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार
कुंडम टीआई प्रताप सिंह मरकाम के मुताबिक हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। ट्रैक्टर दो बार कुलाटी खाकर सड़क किनारे तक पहुंच गया था। घायलों ने बताया कि ड्राइवर नशे में भी था। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link