धूमधाम से निकल रही थी बारात, DJ पर जमकर झूम रहे थे बाराती, पुलिस पहुंची और फिर…

धूमधाम से निकल रही थी बारात, DJ पर जमकर झूम रहे थे बाराती, पुलिस पहुंची और फिर…


मप्र के झाबुआ जिले में कोरोना कर्फ्यू के बीच निकल रही बारात को पुलिस ने रुकवा दिया.

Jhabua News: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में धूमधाम से बारात निकाली जा रही थी. मुखबिर ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. पुलिस के आते ही बारातियों के बीच जबरदस्त भगदड़ मच गई.


  • Last Updated:
    April 30, 2021, 9:30 AM IST

झाबुआ. झाबुआ में धूमधाम से निकल रही बारात और डीजे पर जमकर नाच रहे बारातियों को पता नहीं था उनकी मस्ती का सारा नशा उतरने वाला है. कोरोना गाइडलाइन को तोड़ती बारात जैसे ही कुछ आगे बढ़ी कि पुलिस आ धमकी. पुलिस की गाड़ी को देखते ही लोगों के बीच भगदड़ मच गई. उस दौरान लोगों को ये भी पता नहीं चल रहा था कि वे आखिर दौड़कर जा कहां रहे हैं. सारंगी चौकी प्रभारी अशोक बघेल ने बताया कि किसी मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम बोड़ायता में मोहन पिता लालू गरवाल उम्र 55 वर्ष के यहां शादी का कार्यक्रम चल रहा है. शादी में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा और जबरदस्त भीड़ी इकट्ठा हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची. पुलिस के वहां पहुंचते ही हड़कंप मच गया. लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. जिसे जहां दिखाई दिया वहां भागा. इन धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया मामला पुलिस ने मोहन (पिता लालू गरवाल उम्र 55 वर्ष निवासी बोड़ायता) पर धारा 188, 269, 270 भादवि एवं आपदा प्रबंधन 2005 अधिनियम की धारा 51 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया. मोहन के अलावा पुलिस ने डीजे ऑपरेटर राजू (पिता कालू डामर उम्र 32 वर्ष निवासी गंगा तलाई थाना राजोद जिला धार) के खिलाफ मध्य प्रदेश कोलाहल अधिनियम की धारा 7/15 के तहत मामला दर्ज कर डीजे साउंड व पिकअप वाहन को जब्त कर लिया.







Source link