रोहित शर्मा ने आईपीएल 2021(IPL 2021) के 6 मैच में 215 रन बनाए हैं. उनकी टीम मुंबई इंडियंस अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. (PTI)
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma Birthday) का आज (30 अप्रैल) को 34वां जन्मदिन है. इस मौके पर ICC, BCCI और उनकी आईपीएल फ्रेंचाईजी मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) ने वीडियो शेयर कर उन्हें इस खास दिन की बधाई दी.
Could watch this all day 😍
Happy birthday to the master of the pull shot, @ImRo45 🎂 pic.twitter.com/RsihxBvnmL— ICC (@ICC) April 30, 2021
Only batsman to hit 3⃣ ODI double tons 👌Member of #TeamIndia‘s 2007 World T20 & 2013 ICC Champions Trophy triumphs 🏆1⃣4⃣,6⃣8⃣4⃣ intl runs & going strong 💪
Here’s wishing @ImRo45 a very happy birthday. 🎂 👏Sit back & enjoy HITMAN’s superb knock vs Australia 🎥 👇— BCCI (@BCCI) April 30, 2021
मुंबई इंडियंस ने भी रोहित को जन्मदिन की बधाई दीभारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद ने भी ट्वीट कर रोहित को 34वें जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने लिखा कि आपके बल्ले और गेंद के बीच का असाधारण संबंध हर किसी को पसंद है. आपको बल्लेबाजी करते देखना अच्छा लगता है. उम्मीद करता हूं कि आप देश के लिए और शतक लगाएं. जन्मदिन की बधाई भाई. आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने भी एक वीडियो पोस्ट कर अपने कप्तान को जन्मदिन की बधाई दी. वहीं, मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने भी कहा कि रोहित उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं.
भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद ने भी रोहित शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी. (Khaleel Ahmed Twitter)
🗣️ “He’s my favourite player in the world to watch bat.” 🙌#OneFamily lavish praise on the Hitman on his birthday and relive some of his famous #MI knocks 💙#MumbaiIndians #IPL2021 #HitmanDay #KhelTakaTak @ImRo45 pic.twitter.com/BTyGKXoYO7
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 30, 2021
IPL 2021: क्विंटन डिकॉक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को करारा जवाब दिया, बोले- बायो बबल सुरक्षितIPL 2021: मुंबई इंडियंस को तीसरी जीत मिली, राजस्थान राॅयल्स की चौथी हार रोहित ने वनडे में 29 शतक लगाए हैं रोहित ने अब तक 38 टेस्ट, 227 वनडे और 111 टी20 खेले हैं. उन्होंने टेस्ट में सात शतकों के साथ 2615 रन बनाए हैं. वहीं, वनडे में इस ब्ललेबाज के नाम 29 शतक हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में 9 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं. रोहित 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे. वे फिलहाल, आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं. इस सीजन में उनकी टीम ने 6 मैच में से तीन जीते और इतने ही हारे हैं. उनकी टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है.