- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- The Second Fire Incident, 4 Fire Brigades Overcame After Overpowering; Government Oxygen Stock In This Mill, Tehsildar Said: Magistrial Will Conduct Investigation
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आग से उठने लगी लपटें, 4 फायर बिग्रेड ने पाया काबू
शनिवार की सुबह इंदौर नाका क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने का मामला सामने आया है। आग साई कृपा एग्रो इंडस्ट्रीज में लगी है, यहां तेल व कच्चे माल सहित कपास्या खल्ली को नुकसान पहुंचा है। करीब 4 फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि, इसी ऑयल मिल में सरकारी ऑक्सीजन का स्टॉक किया गया है। महीने भर में दूसरी बार आगजनी को लेकर तहसीलदार ने बताया मामले में उच्च अधिकारियों से मजिस्ट्रियल जांच की मांग करेंगे।
इसी, खंडवा फ्रेश ऑयल का प्रोडक्शन और पैकेजिंग इसी सांई कृपा एग्रो इंडस्ट्रीज में होती है। इससे पहले यहां मार्च के आखिरी सप्ताह के दौरान आग लगने की घटना हुई थी। तब फैक्ट्री मालिक ने करोड़ों का नुकसान होने की बात कही थी। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि करीब 4 माह पहले जनवरी-फरवरी में यहां इनकम टैक्स ने छापा मारा था। भास्कर ने फैक्ट्री संचालक सामनानी बंधुओं से बात की, तो अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह 4 से 5 बजे के करीब हुई घटना सामान्य थी। पहली फायर बिग्रेड में ही आग पर काबू पा लिया गया था। इसके बाद मूंदी, पंधाना से भी फायर बिग्रेड बुलाई गई। आग किन कारणों से लगी इसका खुलासा नहीं हो सका है।
– सरकारी ऑक्सीजन का स्टॉक….
जी हां, कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए जीवनदायी कृत्रिम ऑक्सीजन का स्टॉक जिला प्रशासन ने इसी ऑयल मिल में कर रखा है। पिछले माह इस मिल के एक हिस्से को प्रशासन ने अधिग्रहित किया था। ऑक्सीजन टैंकर को यहां रिफिल भी कराया जा चुका है। हालांकि ऑक्सीजन प्लांट तक आग नहीं पहुंच सकीेे, ऑक्सीजन प्लांट मिल के पीछे वाले हिस्से में बनाया गया है।
– अब मजिस्ट्रियल जांच कराएंगे
एक ही फैक्ट्री में बार-बार आग लगने की घटनाएं होना, फैक्ट्री संचालक की लापरवाही को दर्शाता है। कहीं फैक्ट्री संचालक अपने निजी स्वार्थ के चलते तो ऐसा नहीं कर रहा है। इन बिंदुओं को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे। मजिस्ट्रियल जांच की मांग करेंगे। – प्रताप अगास्या, तहसीलदार, खंडवा