Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हाेशंगाबाद19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मप्र के ऊपरी क्षेत्र में हवा के बन रहे चक्रवात के कारण नमी मिलने से और हवा चलने से दिन में 1.9 डिग्री तापमान कम हुआ है। तापमान 41.1 डिग्री दर्ज् हुआ है। एक दिन पहले तापमान 43 डिग्री था। वहीं रा का तापमान 24 डिग्री रहा। माैसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन माैसम में बदलाव रहेगा। कहीं-कहीं जिले में हल्की बारिश हाे सकती है। शुक्रवार काे सुबह से ही धूप में तेजी थी लेकिन दाेपहर हाेते-हाेते हवा चलने लगी। हवा की रफ्तार 7 से 8 किमी प्रतिघंटे की रही।
इस कारण पारा ज्यादा ऊपर नहीं गया। दिन में करीब 2 डिग्री तापमान कम रहा। इस कारण लाेगाें का एक दिन पहले की तुलना में तपन से कुछ हद तक राहत रही। वहीं पचमढ़ी का तापमान 36.5 डिग्री रहा। रात का तापमान 17 डिग्री रहा। माैसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा के अनुसार आने वाले दिनाें में माैसम में बदलाव आएगा। मप्र के ऊपरी क्षेत्र में चक्रवात बन रहा है।