पंजाब किंग्स की टीम 5वें पायदान पर पहुंच गई है (PTI)
IPL 2021 Points Table: आईपीएल के 26वें मुकाबले में केएल राहुल की पंजाब किंग्स ने विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 34 रन से हरा दिया. जिसके बाद पॉइंट टेबल में बदलाव हुए.
IPL Oragne Cap: आईपीएल 2021 में ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप पर पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल हैं. राहुल ने 7 मैचों में 331 रन बनाए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन दूसरे स्थान पर हैं. धवन ने अबतक 7 मैचों में 311 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर 270 रन के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के फाफ डू प्लेसी हैं.यह भी पढ़ें : PBKS vs RCB Highlights: आरसीबी पर पंजाब किंग्स की शानदार जीत में चमके बरार और राहुल TOP 10 Sports News: पंजाब ने दी बैंगलोर को मात, 5 शहरों में हो सकता है टी20 वर्ल्ड कपIPL Purple Cap: आईपीएल के 14वें सीजन में पर्पल कैप शुरू से अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल के पास है. पटेल ने 7 मैचों में 17 विकेट झटके हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आवेश खान हैं, जिनके खाते में अबतक 13 विकेट आ चुके हैं. 11-11 विकेट के साथ मुंबई इंडियंस के राहुल चाहर तीसरे नंबर पर और राजस्थान रॉयल्स के क्रिस मॉरिस चौथे नंबर पर हैं.