Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छिंदवाड़ा2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जिला अस्पताल के सामने दवा लेने के लिये लगी लोगों की भीड़
- मेडिकल स्टोर के बाहर सोशल डिस्टेन्स का नहीं हो रहा पालन
छिंदवाड़ा। कोरोना कर्फ्यू लागू होने से लोगों के घरों का राशन और जरूरी सामग्री की कमी आ गई है।इसके साथ ही विवाह के मुहुर्त भी जारी है।उन कार्यक्रमों के लिए सामग्री जुटाने में लोग घूम रहे है।वहीं बाजार के दुकानदार कर्मचारियों को सडक़ पर खड़ा करके शटर बंद कर ग्राहकी चला रहे है। जो संक्रमण को न्यौता देने से नहीं चूक रहीं है।वहीं मेडिकल स्टोरों पर सोशल डिस्टेंस भी दिखाई नहीं दे रहा है। आज शहर के बाजार में देखा तो दुकानदारों के कर्मचारी मुख्य सडक़ो पर खड़े थे।जबकि प्रत्येक चौराहों पर पुलिस को तैनात कर दिया था।उसके बाद भी शटर बंद करके संचालित थी।सर्वाधिक लापरवाही कुछ मेडिकल स्टोरों में देखने को मिली जहां बीमार और उनके परिजन सोशल डिस्टेसिंग का उल्लघंन करते हुये दवाईयां लेने में व्यस्त थे,जबकि इस लापरवाही से कोरोना संक्रमण और बढऩा तय है।यहां संक्रमण का ज्यादा खतरा अस्पताल के सामने अन्य मेडिकलों पर सोशल डिस्टेसिंग दिखाई नही दिया । कुछ ही मेडिकल पर चूने के गोले बनाए गए है।लेकिन कई स्टोरों के सामने गोले दिखाई नहीं दिये है।मेडिकलों पर लोगों को भीड़ दिखाई दे रही थी।जहां संक्रमण का खतरा बना हुआ है।लेकिन दवाईयां आज की स्थिति में जीवन है।जिसे हर एक व्यक्ति विभिन्न बीमारियों के लिए खरीद रहा है।