- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Morena
- In The Evening, The Police Took Strict Action On The Intersections, Removed The Air Of Someone’s Tire, And Made An Invoice For Someone.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शहर में गश्त करते पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी
- कोतवाली थाना प्रभारी आरती चराटे के नेतृत्व में पुलिस बल ने की चेकिंग
मुरैना। लॉकडाउन को लेकर पुलिस अब सख्त हो गई है। लाॅकडाउन के पहले ही दिन पुलिस ने पूरी तरह सख्ती की, वहीं शाम होते ही फिर से मोर्चा सम्हाल लिया। कोतवाली थाना प्रभारी आरती चराटे के नेतृत्व में पुलिस ने कोतवाली चौराहे पर बेरीकेट्स लगाकर चेकिंग की। इसके साथ ही पुलिस का अमला जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ देर शाम तक शहर में घूमा।
कोतवाली थाना चौराहे पर चेकिंग करती पुलिस
जब कोरोना संक्रमण की रफ्तार काबूू में नहीं आई तो मजबूरन जिला प्रशासन को सख्ती दिखाने पड़ी। एक मई से शहर में लॉकडाउन को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से गंभीर हो गया है। सुबह से ही आवागमन लगभग बंद था। दोपहर को धूप की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। शाम को लोग बाहर निकले, लेकिन सात बजने के बाद पुलिस ने फिर से मोर्चा सम्हाल लिया और चौराहों पर सख्ती कर दी। कोतवाली चौराहे पर कोतवाली थाना प्रभारी आरती चराटे के नेतृत्व में पुलिस दल ने चेकिंग की।
दो पहिया वाहन चालकों की निकली हवा
चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो पहिया वाहन चालकों की हवा निकाली। वहीं दूसरी तरफ चार पहिया वाहनों को जाने दिया। इस के पीछे अधिकारियों का तर्क था कि कोई मुसीबत में ही या किसी काम से जा रहा है तो हम उसे नहीं रोक सकते हैं। जहां तक दो पहिया वाहन का सवाल है लोग हवा खोरी के लिए भी घूमने निकल पड़ते हैं।