हरप्रीत बरार का ये तीसरा आईपीएल है. वो अब तक चार मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 45 रन बनाने के साथ तीन विकेट लिए हैं. (Harpreet Brar Twitter)
पंजाब किंग्स (PBKS) के ऑलराउंडर हरप्रीत बरार (Harpreet Brar) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन दिखाते हुए टीम को जीत दिलाई. अब उनका पांच दिन पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें अपनी तुलना बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से होने पर वो भड़क गए थे और यूजर को खूब खरी-खोटी सुनाई थी.
Paise k liye nhi Turban nhi pehnte hum 🙏🏽 #isupportfarmers pic.twitter.com/lghpeG83wB
— Harpreet Brar (@thisisbrar) April 25, 2021
बरार अब तक आईपीएल में 4 मैच खेले हैं ये बरार का तीसरा आईपीएल सीजन है. वो अब तक लीग में चार मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 45 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी लिए हैं. हालांकि, उनके लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पिछला मुकाबला यादगार रहा. इस मैच में पंजाब के इस ऑलराउंडर ने 17 गेंद में 25 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी हासिल किए.
IPL 2021 Live Streaming: CSK vs MI के बीच मुकाबला, जानें कब और कहां देखें मैच IPL 2021: हरप्रीत बरार ने 7 गेंद में विराट, डिविलियर्स और मैक्सवेल को आउट किया, फैन बने दिग्गज बरार ने बताया कैसे एबी डिविलियर्स को आउट किया मैच के बाद बरार ने एबी डिविलियर्स को लेकर बड़ा खुलासा किया था. उन्होंने कहा था कि उनका लक्ष्य डिविलियर्स को डॉट गेंद डालना था, लेकिन सटीक रणनीति के कारण उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के इस खतरनाक बल्लेबाज का विकेट मिल गया. ऐसा कम ही होता है कि एक ही मैच में किसी एक गेंदबाज को विराट कोहली (Virat Kohli), ग्लेन मैक्सवेल और डिविलियर्स के विकेट मिल जाए और पंजाब के इस 25 वर्षीय गेंदबाज ने यह कारनामा कर दिखाया.