होम डिलेवरी की परमिशन: लॉकडाउन में खोली दुकानें, छह दुकानदारों पर कर्रवाई; दुकानों से बेच रहे सामान

होम डिलेवरी की परमिशन: लॉकडाउन में खोली दुकानें, छह दुकानदारों पर कर्रवाई; दुकानों से बेच रहे सामान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पिपरिया4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहर में एक तरफ कोरोना वायरस संक्रमण से सैकड़ों लोग बीमार चल रहे हैं। लगातार नए केस सामने आ रहे हैं। दूसरी तरफ कुछ व्यापारी जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने शुक्रवार को शहर में आधा दर्जन दुकानदारों पर लॉकडाउन का पालन ना करने पर धारा 188 के तहत एफआईआर की कार्रवाई की है। शहर में पुलिस और प्रशासन के द्वारा लगातार घूम कर लोगों से लाॅकडाउन का पालन करने की अपील की जा रही है।

एसडीएम नितिन टाले, तहसीलदार राजेश बोरासी, नगर पालिका सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति के साथ में मंगलवारा थाना से प्रभारी एसआई रिपुदमन सिंह, पुलिस बल से नरेश मलिक, मनोहर दायमा, राम मोहन रजक, नितेश, शिवशंकर पटेल, हेड कांस्टेबल कल्लू सिंह, अफसर खान आदि अलग अलग टीम बनाकर पूरे शहर का भ्रमण कर रहे हैं। अधिकारी एक तरफ जहां लोगों को अनावश्यक रूप से घर के बाहर ना निकलने के लिए कह रहे हैं।

वहीं किराना दुकानदारों से कहा जा रहा है कि अत्यावश्यक वस्तु की सप्लाई होम डिलीवरी के माध्यम से की जाए। शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन को अनेक नागरिकों के द्वारा फोन पर शिकायत की गई कि शहर में कुछ जगह खुलेआम दुकानें खोल कर सामान बेचा जा रहा हैं। सूचनाओं पर तत्काल जांच की गई जांच में सबसे पहले पचमढ़ी रोड पर एसडीएम नितिन टाले और टीआई स्टेशन रोड ने सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में रामू किराना पर कार्रवाई की। इसी के साथ एसडीएम ने शहर में गश्त कर रही टीमों से कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा।

इसके चलते दिनेश पांडे आनंद बाग, गोविंद साहू आनंद बाग, सुमित पटवा पचमढ़ी रोड पिपरिया, अमित जैन सुभाष वार्ड पिपरिया और आनंद कुमार पुराना गल्ला बाजार इस प्रकार कुल 6 लोगों के खिलाफ धारा 188, 269 आईपीसी में प्रकरण दर्ज किए गए हैं। एसडीएम टाले ने कहा कि उनकी कुछ व्यापारियों से चर्चा भी हुई थी, जिसमें एसडीएम ने कहा था कि लाॅकडाउन लंबा हो जाने के कारण लोगों के घर में किराने की सामग्री खत्म हो गई हो सकती है। इसलिए भोजन संबंधी जो भी आवश्यक सामग्री है, उसकी होम डिलीवरी किराना कारोबारी कर सकते हैं।

दुकान खोल कर सामान नहीं बेचा जाएगा। एसडीएम ने कहा कि इसके अलावा मेडिकल स्टोर, सब्जी, कृषि कार्य से संबंधित दुकानों को भी खोलने की अनुमति दी गई है। कुछ लोगों की लगातार शिकायत आ रही थी कि वह होम डिलीवरी नहीं कर रहे और दुकान खोलकर सामान्य दिनों की भांति कारोबार कर रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के आदेश हैं। उनका पालन ना करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं…



Source link