Virat Kohli ने खुद का विकेट लेने वाले Harpreet Brar से की मुलाकात, कंधे पर हाथ रखकर दी शाबाशी

Virat Kohli ने खुद का विकेट लेने वाले Harpreet Brar से की मुलाकात, कंधे पर हाथ रखकर दी शाबाशी


अहमदाबाद: पंजाब किंग्स और आरसीबी (PBKS vs RCB) के बीच खेले गए आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 26वें मुकाबले में पंजाब के युवा गेंदबाज हरप्रीत बरार का जलवा देखने को मिला. उन्होंने अपनी शानदार बॉलिंग की बदौलत बैंगलोर टीम के पसीने छुड़ा दिए.

हरप्रीत की शानदार गेंदबाजी

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की तरफ से खेलते हुए हरप्रीत बरार (Harpreet Brar) ने अपने 4 ओवर के स्पैल में 4.75 की इकॉनमी रेट से महज 19 रन दिए और 3 विकेट हासिल किए. इसी प्रदर्शन की बदौलत उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड से नवाजा गया.
 

यह भी पढ़ें- नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना की फेवरेट IPL टीम कौन सी है? एक्ट्रेस ने इशारो-इशारों में दिया जवाब
 

कोहली ने दी शाबाशी

हरप्रीत बरार (Harpreet Brar) ने इस मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) का भी विकेट लिया. मैच के बाद आरसीबी कप्तान ने इस युवा गेंदबाज से मुलाकात की. विराट से पहले हरप्रीत से हाथ मिलाया और फिर कंधे पर हाथ रखकर शाबाशी दी. हरप्रीत इस लम्हे को कभी भुला नहीं पाएंगे.

 

‘विराट का विकेट लेना खास है’

हरप्रीत बरार ने मैच के बाद कहा, ‘मैं मोगा से हूं. आज वहां सभी लोग खुश होंगे. उनकी दुआएं हैं कि मैं आज यहां हूं. एक बॉलर के पास कम्बैक करने का मौका होता है और मैनें आज वही किया आज. मेरा आईपीएल का पहला विकेट विराट पाजी का था और वह सबसे बढ़िया विकेट है. ख्वाब जैसा लग रहा है सब. उस वक्त एक-दो ओवर टाइम दिया, राहुल पाजी ने समझाया कि जैसा खेलता है, वैसा खेल. जब भी पंजाबी मैदान पर उतरता है, सभी को पता चल जाता है.

 





Source link