Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- शनिवार को कोरोना प्रोटोकॉल से 60 शवों का अंतिम संस्कार हैरान कर रहा 8 मौतों का संयोग
जिले में बीते एक माह में काेरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के बाद कोरोना मरीजों के लिए अस्पताल लगातार बढ़े हैं, जिसके चलते बिस्तरों की संख्या में इजाफा हुआ है, लेकिन गंभीर मरीजों के लिए गहन चिकित्सा बेड मिलना अभी भी जद्दोजहद भरा है।
बीते एक हफ्ते में ही करीब 400 बिस्तर बढ़े हैं, इनमें से आधे से ज्यादा पर मरीज भर्ती भी हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर एक सकारात्मक पहलू यह भी है कि एक्टिव केस लगातार घट रहे हैं, शनिवार को आँकड़ा 6 हजार से नीचे 5938 पर आ गया, वहीं बीते दिनों के मुकाबले नए संक्रमितों की संख्या में थोड़ी कमी देखी जा रही है।
शनिवार को 731 नए कोरोना मरीज मिले, वहीं प्रशासनिक रिकॉर्ड में 8 मौतंे दर्ज की गईं। 60 शवों का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के साथ किया गया। वहीं पिछले कुछ दिनों से सरकारी आँकड़ों में दिखाई जा रहीं 8 मौतें हैरान करती हैं। यह संयोग है या आँकड़ेबाजी?
अस्पतालों पर नजर
- 65 कोविड अस्पतालों में कुल 3973 बिस्तर हैं, जिनमें से 3695 भरे हुए हैं।
- सामान्य बिस्तराें की संख्या 521 है, जिनमें से 392 भरे हुए हैं।
- 1980 ऑक्सीजन बेड में 1837 पर मरीज हैं।
- 1472 आईसीयू बिस्तरों में से 1436 पर मरीज भर्ती हैं। (आँकड़े-कोरोना कंट्रोल रूम, 1 मई तक)