परोपकार के लिए महाकाल मंदिर समिति की पहल: कोविड सेंटर में प्रतिदिन पहुंचाया जा रहा खाना और नाश्ता; 5 से 7 हजार का खर्च वहन कर रही समिति

परोपकार के लिए महाकाल मंदिर समिति की पहल: कोविड सेंटर में प्रतिदिन पहुंचाया जा रहा खाना और नाश्ता; 5 से 7 हजार का खर्च वहन कर रही समिति


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Food And Breakfast Being Delivered Daily To The Kovid Center; The Committee Which Bears The Expenditure Of 5 To 7 Thousand

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

महाकाल मंदिर समिति बना रही भोजन के पैकेट।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा संचालित निशुल्क अन्नक्षेत्र में एक बार फिर भोजन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर अन्न क्षेत्र में दोनों समय सादा भोजन और एक समय का नाश्ता बनाकर पैकेट से वितरण के लिए पीटीएस के कोविड सेंटर भेजे जा रहे है। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले वर्ष श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा संचालित निशुल्क अन्न क्षेत्र के माध्यम से भोजन बनाकर जरूरतमंदों को पैकेट बांटे गए थे। हालांकि बाद में अन्न क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू होने के कारण बंद कर दिया था।

कोरोना काल में कई छोटे बड़े समाजसेवी संस्था और उद्योगपति सहित अन्य लोग परोपकर के इस काम में आगे आए है। इस बार कोरोना की दूसरी लहर के चलते कई घर ऐसे में भी है जहां पूरा परिवार ही संक्रमित हो चुका है। इससे उनके खाने पीने की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में मरीजों को सात्विक भोजन की व्यवस्था करने में अब महाकाल मंदिर समिति आगे आई है। अब रोजाना करीब 70 मरीजों का दो वक्त का खाना और और सुबह के नाश्ते की व्यवस्था महाकाल मंदिर समिति ही कर रही है। महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया की अब महाकाल धर्मशाला के सामने मंदिर समिति की भोजन शाला में भोजन पैकेट तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। हाल ही में शुरू किए गए पीटीएस (पुलिस ट्रेनिंग सेंटर ) के कोविड सेंटर के लिए दोनों समय भोजन पैकेट तैयार कर मंदिर समिति के वाहन से सेंटर तक पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की है।

उज्जैन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में हाल ही में बनाए गए कोविड सेंटर में 100 लोगों के रहने की व्यवस्था है लेकिन फिलहाल अभी 70 मरीज ही भर्ती है। इसके चलते मंदिर समिति के 12 से अधिक कर्मचारी सुबह से मरीजों के खाने और नाश्ते के लिए काम पर लग जाते है। रोजाना सुबह का नाश्ता और दोनों समय के भोजन में खिचड़ी, सलाद, दाल, चावल, सब्जी, रोटी दी जा रही है। इसका कुल खर्च लगभग 5 से 7 हजार रुपए के आता है। कोविड सेंटर के डॉक्टर द्वारा निर्धारित सादा भोजन के पैकेट तैयार कर वितरण के लिए पहुंचाए जा रहे हैं। पीटीएस में कोविड के प्रारंभिक लक्षण वाले व्यक्तियों को रखकर प्राथमिक उपचार दिया जाता है। यहां भर्ती होने वाले मरीजों को सुबह नाश्ता व दोनों समय भोजन उपलब्ध कराने के लिए मंदिर समिति की गाड़ी से कोविड सेंटर तक पहुंचाया जाता है।

खबरें और भी हैं…



Source link