SRH vs RR Live Score: हैदराबाद को विलियमसन से आस, राजस्थान से मुकाबला कुछ ही देर में

SRH vs RR Live Score: हैदराबाद को विलियमसन से आस, राजस्थान से मुकाबला कुछ ही देर में


नई दिल्ली. आईपीएल 2021 का 28वां मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला जाएगा. टॉस तीन बजे होगा. सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2021 के बीच डेविड वॉर्नर (David Warner) की जगह केन विलियमसन (Kane Williamson) को कप्तान बनाया है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि विलियमसन टीम का भाग्य बदल पाते हैं या नहीं. रॉयल्स ने अभी तक छह में से दो मैच जीते हैं जबकि सनराइजर्स ने छह में से एक मैच में जीत दर्ज की है. रॉयल्स अंकतालिका में सातवें और सनराइजर्स सबसे नीचे आठवें स्थान पर है.

सनराइजर्स पिछले दोनों मैच हार चुकी है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हालांकि वे बदकिस्मती से सुपर ओवर में हार गए. सनराइजर्स की बल्लेबाजी डेविड वॉनर्, मनीष पांडे, जॉनी बेयरस्टो और केन विलियमसन पर निर्भर है लेकिन सभी एक ईकाई के रूप में चल नहीं सके हैं.

दूसरी ओर संजू सैमसन की अगुवाई वाली रॉयल्स लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है. उसे दूसरे मैच में पहली सफलता मिली और इसके बाद फिर दो मैच हार गई. कोलकाता नाइट राइडर्स को हराने के बाद फिर उसे पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा. जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स की गैर मौजूदगी का रॉयल्स के प्रदर्शन पर काफी असर पड़ा है.

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11: जोस बटलर (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), शिवम दुबे, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, रियान पराग, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान.

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, विजय शंकर, केदार जाधव, जगदीश सुचित, सिद्धार्थ कौल, राशिद खान, खलील अहमद, संदीप शर्मा





Source link