- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Collector, SP Village With Corona In charge Minister Of Bhind District, Visited Village, Talks With Quarantine Patients, Tips Given To Defeat Kovid
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
होम क्वारंटाइन मरीज से बातचीत करते मंत्री भदौरिया, कलेक्टर, एसपी व सीएमएचओ।
भिंड जिले की बीहड़ों में कोविड मरीज लगातार निकल रहे है। गांव में कोरोना के बढ़ते पैरों को थामने के लिए जिले के कोरोना प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया के साथ कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, एसपी मनोज कुमार सिंह व सीएमएचओ डॉ. अजीत मिश्रा गांव में क्वारंटाइन मरीजों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने घरों में क्वारंटाइन मरीजों से बातचीत की। कोरोना वायरस को हराने की टिप्स दी। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की मदद लेने की सलाह दी।
सबसे पहले प्रशासनिक टीम मेहगांव क्षेत्र के गिजौर्रा गांव पहुंची। इस गांव में दो लोग ही पॉजिटिव आए हुए थे। यहां प्रशासनिक टीम ने दोनों मरीजों के घरों के गेट पर बुलाकर हालचाल पूछा। सीएमएचओ डॉ मिश्रा ने कहा शौचालय और स्नानागार अलग ही रखना।
दो से तीन लीटर पानी पीना
इसके बाद खिरिया तौर दलित बस्ती पहुंचे। यहां होम आइसोलेशन मरीजों से कहा कि खूब पानी पीना। दिन में दो से तीन लीटर पानी पीना। पौष्टिक आहार लेना। योगा व व्यायाम करना। किसी प्रकार की समस्या होतो कोविड केयर नंबर पर फोन करके सूचना देना।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर नहीं मिला कोरोना केयर कॉल सेंटर का नंबर
इसी तरह सोनी गांव पहुंचे। यहां प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया के साथ प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं काे बुलाकर लोगों को जागरूक किए जाने की बात कही। गांव के किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी समस्या आने पर कोरोना केयर कॉल सेंटर पर सूचना देने की बात कही। तभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से पूछा कि कॉल सेंटर का नंबर है। इसी समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने हाथ खड़े कर दिए। इस समय प्रशासनिक अफसरों ने कॉल सेंटर दर्ज कराया और जागरूकता अभियान चलाए जाने की बात कही।
गांव के लोगों को यह दी टिप्स
- सभी को घर में ही रहना है।
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है।
- सर्दी, जुखाम, खांसी होने पर अनदेखी न करें चिकित्सक से परामर्श करें।
- कोरोना पाॅजिटिव आने पर होम आइसोलेशन रहना है।
- पॉजिटिव मरीज को नियमित दवाओं का सेवन करना है।
- गांव व परिवार के सदस्याें से दूरी बनाकर रखना।
- मास्क हर हाल में लगाना है।
- गांव में शादी व त्रयोदशी कार्यक्रम में शासन की गाइडलाइन का पालन करना है।
- बाहर से आने वाले को दस दिन तक पंचायत भवन के क्वारंटाइन सेंटर में रखना है।