सांसों के लिए संघर्ष जारी: वायुसेना के मालवाहक विमान से टैंकर ले जा रहे जामनगर; इंदौर को हर दिन मिल रही है 150 टन ऑक्सीजन

सांसों के लिए संघर्ष जारी: वायुसेना के मालवाहक विमान से टैंकर ले जा रहे जामनगर; इंदौर को हर दिन मिल रही है 150 टन ऑक्सीजन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • So Far, The Tanker Has Left From Indore, Indore Is Getting 150 Tons Of Oxygen Every Day

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कम होती सांसों को रोकने के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति तेजी से करने के लिए वायुसेना के मालवाहक विमान से टैंकर लगातार जामनगर ले जाए जा रहे हैं। वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमानों द्वारा शनिवार एक दिन के विराम के बाद रविवार को फिर से एक खाली टैंकर को भेजा गया है। 30 अप्रैल तक 16 टैंकरों को इन विमानों से जामनगर और भिलाई भेजा जा चुका था।

समय बच रहा

जानकारी के अनुसार विमान से टैंकर भेजने में केवल एक घंटे का समय लग रहा है। जबकि सड़क मार्ग से जाने में 14 घंटे से अधिक का समय लग जाता है। इस तरह से साइड का टाइम बच रहा है। जामनगर से इंदौर को हर दिन 150 टन ऑक्सीजन मिल रही है । इसी को जल्दी लाने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

दिनांक टैंकर क्षमता
23अप्रैल 1 30
24अप्रैल 1 30
25अप्रैल 4

30के 2

16 के 2

26अप्रैल 1 20
27अप्रैल 2 23/25
28अप्रैल 3 30/24/26
29अप्रैल 2 30/16
30अप्रैल 2 30/16
1मई 0 0
2 मई 1 30

विमान की खासियत

  • इस विमान का अमरनाथ यात्रियों को लाने से लेकर चीन विवाद के समय आपात स्थिति में सामान और सैनिकों को पहुंचाने में भी उपयोग किया गया।
  • 1991 में अमेरिका की बोइंग कंपनी ने इसे विकसित किया। इसकी अधिकतम रफ्तार 950 किमी प्रति घंटा है। एक बार में 70 टन वजन ले जा सकता है। यह तीन ट्रक, दो हेलीकॉप्टर ले जा सकता है।
  • यह विश्व के बड़े मालवाहक जहाजों में से एक है। ग्लोब मास्टर करगिल, लद्दाख और अन्य उत्तरी और उत्तर पूर्वी सीमाओं जैसी कठिन जगहों पर आसानी से उतर सकता है।
  • विमान चार इंजनों से लैस है।
  • इसकी लंबाई – 174 फीट, चौड़ाई- 170 फीट, ऊंचाई- 55 फीट और यह केवल 3500 फीट लंबी हवाई पट्टी पर भी उतर जाता है।
  • 42 हजार किमी तक की उड़ान भर सकता है एक बार में।

आक्सीजन टैंकर के लिए वायुसेना के विमानों का रूट

– 24 अप्रैल को एक टैंकर, भोपाल

– 25 अप्रैल को दो छोटे टैंकर, ग्वालियर

– 26 अप्रैल को 1 टैंकर, भोपाल

– 27 अप्रैल को 1 टैंकर, भोपाल

– 28 अप्रैल को 2 छोटे टैंकर, ग्वालियर

– 29 अप्रैल को 1 टैंकर, भोपाल

– 30 अप्रैल को 1 टैंकर, भोपाल

– 1 मई को 2 छोटे टैंकर, ग्वालियर

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड जामनगर से

– 24 अप्रैल को 1 टैंकर भोपाल और 1 इंदौर

– 25 अप्रैल को 1 टैंकर भोपाल और 1 इंदौर

– 26 अप्रैल को 1 टैंकर भोपाल और 1 इंदौर

– 27 अप्रैल को 1 टैंकर भोपाल और 1 इंदौर

– 28 अप्रैल को 1 टैंकर भोपाल और 1 इंदौर

– 29 अप्रैल को 1 टैंकर भोपाल और 1 इंदौर

– 30 अप्रैल को 1 टैंकर भोपाल और 1 इंदौर

– 1 मई को 1 टैंकर भोपाल और 1 इंदौर

खबरें और भी हैं…



Source link